गत वर्ष धनतेरस पर हमने नुक्कड़ पर यह अर्जी लगाई थी।कुबेर जी नहीं मानी तो एक बार फ़िर निवेदन जारी किया गया है, हो सकता है इस वर्ष हमारी अर्जी मान ली जाए।
जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे है दुनिया सारी
धन के देवता हो कुछ ऐसा कमाल दिखाओ
सारे बेईमानों को आज कंगाल कर जाओ
गरीबों को लूटके भरी जिनकी तिजोरी सारी
सारे बेईमानों को आज कंगाल कर जाओ
गरीबों को लूटके भरी जिनकी तिजोरी सारी
जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी
धन धनाधन धन कुछ धन इधर आने दो
सूखा खेत पड़ा है कुछ इसे भी सरसाने दो
जनता मर रही देखो नित मंहगाई की मारी
जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी
तुम देवता सबके हो थोड़ा हक हमारा भी बनता
कुछ स्वर्ण मुद्राएं भेजो हममें भी आये चेतनता
आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी
तुम देवता सबके हो थोड़ा हक हमारा भी बनता
कुछ स्वर्ण मुद्राएं भेजो हममें भी आये चेतनता
धनतेरस पर हम यह निवेदन करते है जारी
जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी
जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी










