बैठे बिठाये अचानक उठ कर चल लिए. कल रात ९ बजे जगदलपुर से नीरज शर्मा पहुंचे. अब अचानक घूमने जाने का कार्यक्रम बन गया. घर में बैठ कर सोचने लगे की किधर को जाया जाये?
कुछ देर बाद तय हुआ की अभी रात को नागपुर चलते हैं. फिर नागपुर पहुच कर सोचते हैं कि कहाँ जाना है? बस फिर कार से निकल पड़े नागपुर की ओर. रात ११ बजे से २०० किलोमीटर लगातार कार मैंने चलाई फिर नीरज ने.
सुबह ७ बजे नागपुर पहुँच पर भौसर चौक गाँधी बाग में होटल लिया. आते ही सो गए. अभी उठे हैं. तय हुआ कि गुजरात की ओर चलते हैं. अब गुजरात में कहाँ-कहाँ जाना है. यह तय कर रहे हैं.
मित्रों से गुजारिश है कि गुजरात में घुमने की जगह कौन कौन सी है? कृपया बताएं. जिससे हम अपना यात्रा मार्ग रात तक तय कर सकें. नागपुर से गुजरात के लिए कौन सा मार्ग अच्छा रहेगा?
इसकी भी जानकारी दें. हम भी बिना योजना के ही निकल लिए. अब बताइए यह कैसी घुमक्कड़ी है. लेकिन एक हफ्ता गुजरात घूमने का मन है. जिसमे कठियावाड़ और सौराष्ट्र दोनों जगह जाना है.
एतिहासिक स्थलों को देखने की तमन्ना है. इसलिए एतिहासिक स्थलों की जानकारी चाहिए.
नागपुर में कोई ब्लोगर बंधू हैं तो उनके विषय में भी जानकारी दे. जिससे उनसे भी मुलाकात हो जाए. एक छोटी सी ब्लागर मीट ही सही.
आज रात को भी नागपुर में हैं. कल सुबह हम निकल पड़ेगें आगे कि यात्रा पर. रास्ते में हम मिलते रहेंगे. सफ़र में मेरा फोन नंबर है--०९४२५५९०४६१--९७५२५१०२६१, इस पर संपर्क हो सकता है. लोटपोट साथ में हैं, नेट पर भी मुलाकात होती रहेगी.