कर्ण मंदिर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कर्ण मंदिर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 जनवरी 2018

कर्ण का बनवाया मंदिर : आम्रकूट

अमरकंटक मेकलसुता रेवा का उद्गम स्थल है, यह पुण्य स्थली प्राचीन काल से ही ॠषि मुनियों की साधना स्थली रही है। वैदिक काल में महर्षि अगस्त्य के नेतृत्व में ‘यदु कबीला’ इस क्षेत्र में आकर बसा और यहीं से इस क्षेत्र में आर्यों का आगमन शुरू हुआ। वैदिक ग्रंथों के अनुसार विश्वामित्र के 50 शापित पुत्र भी यहाँ आकर बसे। उसके बाद, अत्रि, पाराशर, भार्गव आदि का भी इस क्षेत्र में पदार्पण हुआ। 

नागवंशी शासक नर्मदा की घाटी में शासन करते थे। मौनेय गंधर्वों से जब संघर्ष हुआ तो अयोध्या के इच्छ्वाकु वंश नरेश मान्धाता ने अपने पुत्र पुरुकुत्स को नागों की सहायता के लिए भेजा जिसने गंधर्वों को पराजित किया। नाग कुमारी नर्मदा का विवाह पुरुकुत्स के साथ कर दिया गया। 

इसी वंश के राजा मुचुकुंद ने नर्मदा तट पर अपने पूर्वज मान्धाता के नाम पर मान्धाता नगरी स्थापित की थी। यदु कबीले के हैहयवंशी राजा महिष्मत ने नर्मदा के किनारे महिष्मति नगरी की स्थापना की। उन्होंने इच्छवाकुओं और नागों को पराजित किया। कालांतर में गुर्जर देश के भार्गवों से संघर्ष में हैहयों का पतन हुआ। उनकी शाखाओं में तुण्डीकैर (दमोह), त्रिपुरी, दशार्ण (विदिशा), अनूप (निमाड़) और अवंति आदि जनपदों की स्थापना की गयी। महाकवि कालिदास इसी अमरकंटक शिखर को अपने अमर ग्रंथ मेघदूत में आम्रकूट कहकर सम्बोधित करते हैं।

अमरकंटक का में कलचुरी राजा कर्ण ने मंदिरों का निर्माण कराया था, इन्हें कर्ण मंदिर समूह कहा जाता है। कर्ण मंदिर समूह तीन स्तरों पर है। परिसर में प्रवेश करते ही पंच मठ दिखाई देता है। इसकी शैली बंगाल एवं असम में बनने वाले मठ मंदिरों जैसी है। इससे प्रतीत होता है कि यह स्थान कभी वाममार्गियों का भी साधना केन्द्र रहा है। इस तरह के मठों में अघोर एकांत साधनाएँ होती थी। पंच मठ के दाएँ तरफ़ कर्ण मंदिर एवं शिव मंदिर हैं। शिवमंदिर में श्वेतलिंग है तथा इससे समीप वाले मंदिर में कोई प्रतिमा नहीं है। 

 इन मंदिरों के सामने ही जोहिला (नदी) मंदिर एवं पातालेश्वर शिवालय है। इसके समीप पुष्करी भी निर्मित है।, इन मंदिरों से आगे बढने पर उन्नत शिखर युक्त तीन मंदिरों का समूह है जिनका निर्माण ऊंचे अधिष्ठान पर हुआ है। यहाँ भी कोई प्रतिमा नहीं है तथा द्वार पर ताला लगा हुआ है। इन मंदिरों का निर्माण बाक्साईट मिश्रित लेट्राईट से हुआ है। 

पातालेश्वर मंदिर, शिव मंदिर पंचरथ नागर शैली में निर्मित हैं। इनका मंडप पिरामिड आकार का बना हुआ है। पातालेश्वर मंदिर एवं कर्ण मंदिर समूह का निर्माण कल्चुरी नरेश कर्णदेव ने कराया। यह एक प्रतापी शासक हुए,जिन्हें ‘इण्डियन नेपोलियन‘ कहा गया है। उनका साम्राज्य भारत के वृहद क्षेत्र में फैला हुआ था। 

सम्राट के रूप में दूसरी बार उनका राज्याभिषेक होने पर उनका कल्चुरी संवत प्रारंभ हुआ। कहा जाता है कि शताधिक राजा उनके शासनांतर्गत थे। इनका काल 1041 से 1073 ईस्वीं माना गया है। वैसे इस स्थान का इतिहास आठवीं सदी ईस्वीं तक जाता है। मान्यता है कि नर्मदा नदी का स्थान निश्चित करने के लिए सूर्य कुंड का निर्माण आदि शंकराचार्य ने करवाया था।

रविवार, 8 जून 2014

अमरकंटक : कर्ण मंदिर

प्रारंभ से पढें 


धूप का कहर बढ चुका था, 10 बजे ही सूरज आग के गोले बरसाने लगा था। बाबा, बिरला और बाक्साईट का असर अमरकंटक के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी के मौसम में अमरकंटक सूरज की मार से अप्रभावित रहता था। अंधाधूंध वनों की कटाई, बाक्साईट की खुदाई और बाबाओं की जमाई ने यहाँ गर्मी बढा दी। 
जरा देख लिया जाए स्नैप : प्राण चड्डा जी
फ़िर भी शाम का मौसम ठीक ही रहता है। रात को पंखा चलने पर कंबल सुहाता है। अमरकंटक के पर्यावरण को हो रही हानि यही पर ठहर जानी चाहिए। अन्यथा यह स्थान भी गर्मी के मौसम में भ्रमण करने के लायक नहीं रहेगा। मेरे बाहर आते तक चड्डा जी कुंड के समीप वृक्ष के नीचे बैठ कर विश्राम कर रहे थे, मैं भी धूप से बचने के लिए थोड़ी विश्राम करने लगा।
नर्मदा नदी का विहंगम दृश्य
चर्चा के दौरान चड्डा जी कहने लगे - पहले सभी तीर्थ यात्री नर्मदा कुंड में ही स्नान करते थे। वहाँ स्नान बंद करने के बाद बाहर बने हुए इस कुंड में स्नान करते हैं। जब कुंड की धार पतली होने लगी तो नर्मदा उद्गम पर संकट मंडराने लगा। इस संकट से वाकिफ़ होने पर कोटा विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्व: डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने 20 वर्ष पूर्व यहाँ पर एक कार्यक्रम करवाया, जिसमें अजय (राहुल) सिंह भी उपस्थित हुए। मुद्दे पर गंभीरता से विचार विमर्श होने पर स्नान के लिए पृथक कुंड एवं अन्य घाट बनाने का निर्णय लिया, यह कार्य वर्तमान में फ़लीभूत दिखाई देते हैं तथा नर्मदा कुंड को नवजीवन मिल गया।
पंच मठ 
हमारा अगला पड़ाव था कर्ण मंदिर समूह। यह मंदिर समूह तीन स्तरों पर है। परिसर में प्रवेश करते ही पंच मठ दिखाई देता है। इसकी शैली बंगाल एवं असम में बनने वाले मठ मंदिरों जैसी है। इससे प्रतीत होता है कि यह स्थान कभी वाममार्गियों का भी साधना केन्द्र रहा है। इस तरह के मठों में अघोर एकांत साधनाएँ होती थी। पंच मठ के दाएँ तरफ़ कर्ण मंदिर एवं शिव मंदिर हैं। शिवमंदिर में श्वेतलिंग है तथा इससे समीप वाले मंदिर में कोई प्रतिमा नहीं है। 
जोहिला मंदिर
इन मंदिरों के सामने ही जोहिला मंदिर एवं पातालेश्वर शिवालय है। इसके समीप पुष्करी भी निर्मित है।, इन मंदिरों से आगे बढने पर उन्नत शिखर युक्त तीन मंदिरों का समूह है जिनका निर्माण ऊंचे अधिष्ठान पर हुआ है। यहाँ भी कोई प्रतिमा नहीं है तथा द्वार पर ताला लगा हुआ है। इन मंदिरों का निर्माण बाक्साईट मिश्रित लेट्राईट से हुआ है। 
विष्णु मंदिर
पातालेश्वर मंदिर, शिव मंदिर पंचरथ नागर शैली में निर्मित हैं। इनका मंडप पिरामिड आकार का बना हुआ है। पातालेश्वर मंदिर एवं कर्ण मंदिर समूह का निर्माण कल्चुरी नरेश कर्णदेव ने कराया। यह एक प्रतापी शासक हुए,जिन्हें ‘इण्डियन नेपोलियन‘ कहा गया है। उनका साम्राज्य भारत के वृहद क्षेत्र में फैला हुआ था। 
पातालेश्वर
सम्राट के रूप में दूसरी बार उनका राज्याभिषेक होने पर उनका कल्चुरी संवत प्रारंभ हुआ। कहा जाता है कि शताधिक राजा उनके शासनांतर्गत थे। इनका काल 1041 से 1073 ईस्वीं माना गया है। वैसे इस स्थान का इतिहास आठवीं सदी ईस्वीं तक जाता है। मान्यता है कि नर्मदा नदी का स्थान निश्चित करने के लिए सूर्य कुंड का निर्माण आदि शंकराचार्य ने करवाया था।
शिव मंदिर
नर्मदा कुंड के पीछे की तरफ़ बर्फ़ानी बाबा का आश्रम है तथा कर्ण मंदिर समूह के उपर की तरफ़ गायत्री मंदिर निर्मित किया गया है। बाकी अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं, जिन्हे वाहन द्वारा देखना ही संभव है। कपिलधारा नर्मदा नदी का पहला झरना है। जो लगभग 100 फ़ुट उपर से गिरता है, वर्तमान में निर्माण के कारण यह सूख गया है। एक पतली सी धारा गिरते हुए दिखाई देती है। जैसे लगता है कि इससे सिर्फ़ पानी का एक गिलास भरा जा सकता है। 
कर्ण मंदिर
कपिलधारा डिंडोरी जिले के करंजिया जनपद के अंतर्गत है। इसके आगे दुधधारा है। जहां उपर से गिरता हुआ पानी दूध जैसे शुभ्र दिखाई देता है। इसके साथ ही विगत 10 वर्षों से तीर्थंकर आदिनाथ मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। यह विशाल एवं भव्य जैन मंदिर लगभग 1 अरब रुपए की लागत से बन रहा है। ……  आगे पढें