जन्मदिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जन्मदिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 मार्च 2012

मंजिल की ओर एक कदम --- ललित शर्मा


जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सैर के लिए निकला। अंधेरा हो चुका था। सैर के रास्ते में श्मशान पड़ता है। शाम को कभी वहीं एक पुलिया पर बैठ जाता हूँ। अंधेरे मे कुछ काली आकृतियों की हलचल दिखाई देने लगी। 15-20 लोगों का झुंड था। मैने सोचा कि शराबी या जुआड़ी होगें। क्योंकि सबसे मुफ़ीद जगह इन सब कार्यों के लिए श्मशान ही रहती है। नजदीक जाकर देखा तो एक शव किनारे रखा था और चिता सजाई जा रही थी। हिन्दु धर्म में दोनो वक्त मिलने के बाद अन्त्येष्टि क्रिया नहीं करते और मैने आज तक देखी भी नहीं थी।  श्मशान घर के समीप होने के कारण रात को गाहे-बगाहे वहीं शरण लेता हुँ। मरघट की शांति अच्छी लगती है, लेकिन लोग उसे भी अशांत किए देते हैं। फ़िर भी मैं कोई एक कोना ढूंढ ही लेता हूँ। लगता है कि अभी कोई चिता के उठकर आएगा और मुझसे बतियाएगा। बरसों बीत गए लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। अंधेरे में चिता सज गयी और मुखाग्नि दे दी गयी। जो लाए थे उसे वे अंधेरें आग लगा कर जलता छोड़ गए।

कल तक जो घर का मालिक था, जिसके इशारे पर घर चलता था, उसके निष्प्राण होते ही किसी भी परिजन को इतना सब्र नहीं था कि उसे रात भर घर में पनाह दे देते। जिससे उसका अंतिम संस्कार सुबह हो जाता। कल तक जिसे जिगर का टुकड़ा समझते थे, प्यार की कसमें खाई जाती थी। एक झटके में ही वह बेगाना हो जाता है। अपने सभी पराए हो जाते हैं। यही दुनिया है। यही संसार है, लोग जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाते हैं, लेकिन जीवन के बाद की कोई कसम नहीं खाता। यही द्वैत जन्म लेता है, दुनिया मिथ्या लगने लगती है। होने के बाद भी नहीं होती। ब्रह्म सत्य हो जाता है और जगत मिथ्या हो जाता है। जो हमारे सामने घट रहा है वह दृष्टिगोचर नहीं होता। क्योंकि मुर्दे कभी बोलते नहीं है, इसलिए उसके साथ जो चाहे वह कर लो। श्मशान में बैठ कर यही देखते आया हूँ। जीवन से विरक्ति नहीं होती पर सच से सामना हो जाता है, जिससे जीवन में कठोर से कठोर निर्णय लेने की क्षमता बढती है। भावुकता तिरोहित हो जाती है।

श्मशान से घर चला आया। सामने हाईवे पर तारकोल चढाया जा रहा था। पुरानी सड़क कुछ उखड़ गयी थी, उसे नया बनाया जा रहा था। यह लोकनिर्माण विभाग का वार्षिक कार्यक्रम है। थोड़ी देर खड़ा होकर काम करते मजदूरों को देखता रहा। गर्म तारकोल में वे खड़े होकर उससे जमा रहे थे। मशीने लगी हुई थी, एक इंजीनियर गेज लेकर तारकोल की गिट्टियों की मोटाई नाप रहा था और जहां गिट्टियाँ कम थी वहाँ और डलवा रहा था। रोलर उसे समतल करता जा रहा था। घर पहुंचा तो बच्चे मेरे जन्मदिन मनाने की तैयारी की चर्चा कर रहे थे। मै सोच रहा था कि प्रतिवर्ष जन्मदिन मनाने की प्रक्रिया सड़क पर तारकोल चढाने जैसी ही है। प्रतिवर्ष एक परत चढ जाती है समय की। जन्मदिन उसी का उत्सव मनाने की प्रक्रिया मात्र है। ताकि यह ज्ञात रखा जा सके कि कितना समय बाकी है, जिसमे सफ़र तय करना है। सोचते सोचते मुझे नींद आने लगती है अंग-प्रत्यंग शिथिल होने लगते हैं। जन्मदिन की पूर्व रात्रि में एक भरपूर नींद लेना चाहता हूँ जैसी शमशान मे ले रहा था चिता में लेटा हुआ मुर्दा। क्योंकि सुबह फ़िर जन्म लेना है और तबियत तरोताजा रहनी चाहिए। जिससे तारकोल की एक परत चढाने में आसानी हो।

आप सोच रहे होगें कि जन्मदिन जैसे शुभ अवसर पर मैं मुर्दो और श्मशान की बातें क्यों कर रहा हूँ? यह इसलिए की जन्म होने के बाद रास्ता वहीं जाकर खत्म होता है, चाहे पगडंडी से चल कर जाओ या राजमार्ग से होकर जाओ। पहुंचना वहीं है। कितने दिनों तक तुम शतुरमुर्ग की तरह रेत में गरदन धंसा कर धोखा दे पाओगे। जो अपने पैरों से चल कर वहां पहुंचता है वह सौभाग्यशाली ही होगा। लेकिन यह शायद किसी नसीब वाले के ही खाते में जाता होगा। वरना दुनिया इतने अनचाहे और अनजाने पाप कराती है कि अपने पैरों पर श्मशान चलकर जान संभव नहीं है। एक कदम उस मार्ग की ओर बढाने की तैयारी करनी है। इस तैयारी में सभी शामिल हैं। चिंतन करते हुए नींद आ जाती है। सहसा मुझे कोई झिंझोड़ कर गहरी नींद से जगाता है। नींद में दीदे फ़ाड़ कर देखता हूं तो 4-5 चेहरे दिखाई देते हैं और पापा हैप्पी बर्थ डे सुनाई देता है। रात के 12 बज चुके हैं और मुझे नींद से जगाकर पत्नी और बेटे-बेटियाँ जन्मदिन का उपहार देते हैं। कितना प्रेम करते है वे मेरे से। उनका यह अंदाज अभिभूत कर जाता है। यहाँ पर आने पर जगत मिथ्या नहीं लगता। सब सच हो जाता है। वास्तविक हो जाता है। मैं उपहार सिरहाने रख कर फ़िर सो जाता हूँ।

सुबह उठकर सैर के लिए जाता हूँ रास्ते में वही श्मशान आता है, रात को जलाई गयी चिता की राख पड़ी है। माटी का चोला माटी में समा गया। जहां से आया था वहीं चला गया। इसने भी न जाने कितने जन्मदिन मनाए होगें? न जाने इसकी माँ ने कितनी बलैयां ली होगीं? न जाने पत्नी बच्चों, भाईयों बहनों ने कितना चाहा होगा? जीवन रहते तक का ही साथ रहा था, सबने जीवन तक का वादा निभाया, अब रक्षाबंधन पर बहन राखी लिए फ़िरती रहेगी, भैया की कलाई होती तो बांधती। पत्नी भी तड़पती होगी, बिना किसी सहारे के बच्चों के पालन के लिए जीजिविषा से लड़ती होगी। यही दुनियादारी है, जो दुनिया में रहने तक ही जारी है। यही जीवन है जिसकी आखरी मंजिल श्मशान ही है। यहाँ की भरपुर चिरनिद्रा के पश्चात व्यक्ति को किसी न किसी रुप में पृथ्वी पर पुन: आना है तरोताजा होकर। जन्म लेना है, शतायु होने का आशीर्वाद पाकर शतायु होने की कामना करनी है। बस सफ़र यहीं तक का है, हमसफ़र भी यहीं लाकर छोड़ जाते हैं। जन्मदिन मनता रहता है जयंती के रुप में और अंतिम सफ़र मनता है पुण्यतिथि के रुप में। हम भी बढ चले हैं मंजिल की ओर एक कदम और्…………।

गुरुवार, 22 मार्च 2012

जन्मदिन: दुनिया जादू का खेल ---------- ललित शर्मा


आभासी दुनिया में एक जन्मदिन और मना लिया। पहले के जन्मदिन पाबला जी के ब्लॉग पर मनाए। पाबला जी के ब्लॉग ने साथ नहीं दिया। अब वह वेबसाईट बन गया है। पदोन्नोति तो होनी ही चाहिए। पहले जन्मदिन वाला ब्लॉग ही बताता था कि आज फ़लां-फ़लां का जन्मदिन है और सालगिरह है। जब ब्लॉग जगत में आया था तब मुझे प्रथम कुछ चिट्ठों में जन्मदिन वाला चिट्ठा देखने मिला था और सोचा था कि कभी मेरा जन्मदिन भी यहाँ मनाया जाएगा। इसके लिए मैने पाबला जी को मेल भेज कर अपनी जन्मदिन की तारीख जोड़ने कहा था। उसके बाद पाबला जी ने मुझे फ़ोन कर करके हाल चाल पुछा था। फ़िर अगला जन्मदिन पाबला जी के ब्लॉग पर ही मना। इस वर्ष पाबला जी ने दो दिन पहले फ़ोन करके जन्मदिन की बधाईयाँ दे दी और मैने कबूल भी कर ली। पिछली साल राजभाटिया जी ने एक महीने पहले ही मेरा जन्म दिन मना लिया था। मुझे फ़ोन करके शुभकामनाएं दी, तो मैने कहा कि मेरा जन्मदिन तो एक महीने बाद है तो उन्होने कहा कि आज तो बधाईयां रख लें अब एक महीने बाद और दे दुंगा।

मुझे नहीं मालुम था कि पाबला जी जन्मदिन वाले ब्लॉग पर वर्षगांठ की जानकारी देते हैं। एक दिन ब्लॉगवाणी पर शाम को उनकी पोस्ट देखकर वहां जन्मदिन की बधाईए दे आया। पाबला जी ने फ़ोन पर बताया कि मैं सालगिरह की जगह जन्मदिन की बधाई दे आया। मैने तुरंत जाकर अपनी गलती सुधारी। कहने का तात्पर्य है कि आभासी दुनिया के लोग एक दुसरे के सुख दु:ख में दिल से शरीक होते हैं। इस वर्ष जन्मदिन नए प्लेट्फ़ार्म फ़ेसबुक पर मनाया गया। मित्रों को भी सब्र नहीं था। दो दिन पहले ली शुभकामनाएं लिख गए। क्या भरोसा दोनो में कोई खिसक जाए और शुभकामनाएं देने लेने से वंचित रह जाए। इसलिए लगे हाथ पहले ही दरवाजे पर टांग दिया जाए शुभकामना संदेश। फ़ेसबुक में जन्मदिन मनाने का अंदाज ही अलग रहा। लगा कि हम आम आदमी नहीं रहे। किसी खास आदमी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इंटरनेट की सभी विधाओं में शुभकामनाएं आई। चाहे वे दृश्य श्रव्य हो या चित्र हो या सिर्फ़ कोरी शाब्दिक शुभकामना हो।

चलो भाई जन्मदिन भी आ गया। एक बरस से इंतजार कर रहे थे। उदय को बेकरारी से इंतजार था मेरे जन्मदिन का। क्योंकि मेरे बाद ही उसका जन्मदिन आता है। रात जल्दी सो गया था। किसी ने झिंझोड़ कर उठाया, आँख खुली तो देखा कि श्रीमति जी और बच्चे कह रहे हैं जन्मदिन मुबारक हो। हैप्पी बर्थ डे पापा। सबने मुझे गिफ़्ट दिया। मैने गिफ़्ट सिरहाने रखा और फ़िर सो गया। ये सभी तारीख बदलने का इंतजार कर रहे थे कि तारीख बदले और पापा को हैप्पी बर्थ डे कहें। सुबह उठकर अपनी नित्य की सैर को चले गए। आज उदय भी साथ था, माय फ़्रेंड गणेशा। सैर से आने के बाद पीसी चालु किया तो सबसे पहले फ़ेसबुक पर संजय महापात्र की पोस्ट देखने मिली। बहुत सुंदर चित्रात्मक शुभकामनाएं दी उसने। उसके बाद जन्मदिन की शुभकामनाएं आने का दौर शुरु हो गया। जो करीबी थे वे दूर हो गए, जो दूर थे वे बाजी मार ले गए।

संध्या शर्मा जी ने वार्ता लगाई थी। उसके बाद फ़ेसबुक पर उनकी कविता देखने मिली। उन्होने कविता के माध्यम से शुभकामनाएं दी। आशा पाण्डे ओझा जी ने संस्कृत के श्लोक से शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वत्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरयुरस्तु॥ विद्या विवेक कृति कौशल सिद्धिरस्तु ॥ ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु॥ वन्शः सदैव भवता हि सुदिप्तोस्तु ॥ आप सदैव आनंद से, कुशल से रहे तथा दीर्घ आयु प्राप्त करें | विद्या, विवेक तथा कार्यकुशलता में सिद्धि प्राप्त करें | ऐश्वर्य व बल को प्राप्त करें तथा राष्ट्र भक्ति भी सदा बनी रहे| आपका वंश सदैव तेजस्वी बना रहे। संगीता जी ने जन्मदिन पर सुंदर गीत मेल किया। ऐसा गीत मैने आज तक नहीं सुना था। सुबह सुबह यह गीत कई बार बजा। सुदीप श्रीवास्तव बाजी मार ले गए और उन्होने आभासी केक दो दिन पहले ही भेज दिया। तपेश जैन वहीं पर अपनी शुभकामनाएं चेप गए। इन दोनो ने पाबला जी के बाद बोहनी की। फ़ेसबुक पर अपनी जन्मदिन की दुकान धडल्ले से चल रही थी।

दर्शनकौर धनोए जी ने एक विशेष पोस्ट लिख कर मुझे शुभकामनाएं दी। सभी लोगों के नामो का उल्लेख करना कठिन है।अशोक बजाज, पूनम चंद्राकर, विजय भास्कर, डॉ राजीव श्रीवास्तव, अशोक सिंघई, जयप्रकाश मानस, समीर लाल, राजभाटिया जी, डॉ के. जनस्वामी, डॉ गोपाल जनस्वामी,समृद्धि नाहर, कोमल सोनी, रजनीश जैन, कमल शुक्ला, केवल राम, दर्शनकौर धनोए, सुनीता शर्मा जी ने एक गीत पोस्ट किया। गार्गी पाठक, इंदू पुरी, नामदेव एवं ज्योत्सना पाण्डे, महफ़ूज अली, संचित तिवारी, डॉ रंजु भाटिया, कमल शर्मा, शरद कोकास, राजकुमार साहू, अनिरुद्ध दुबे,केवल कृष्ण शर्मा, डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा,कमल शर्मा, अमितेश जैन, अनिलपुसदकर, संजीत त्रिपाठी, संजीव तिवारी, सुनीता शर्मा "शानु", विश्वजीत शर्मा, दयुति जे याजनिक, बिकास शर्मा, हरि शर्मा, यशवंत मेहता, दीपक शुक्ला, सौरभ तिवारी,गौरव शर्मा, नीरज पाण्डे, गिरीश पंकज, डॉ मीनाक्षी स्वामी, छत्तीसगढिया विकास समिती, मारुफ़ अली, अमित पाण्डे,अवधेश श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, सतनाम सिंह पनाग, अन्नु तिवारी, हंसराज सुज्ञ, संजय सिंगला,हबीब साहब, सोमेश पटेल, रंजीत भोसले, डॉ तारीफ़ दराल, अश्विनी शर्मा, राम रुप पाण्डे, आशीष शर्मा, विनय कुल्ल, विजय प्रजापति, सच्चिदानंद उपासने, गिरीश मुकुल, शशि पुरवार, अंजु शर्मा, विधु लता, समीर लाल,वाणी गीत, कैलाश चंद्र शर्मा, नीलकमल वैष्णव, लक्ष्मी नारायण लहरे, प्रमोद कुमार, रत्नेश त्रिपाठी, अरुनेश दवे, जी के अवधिया, अर्चना चावजी, परमजीत बाली  शिखा वार्ष्नेय, दीपक शर्मा, पंकज मिश्रा, हरीश शर्मा, गिरधर महाराज, अख्तर खान अकेला, तुलसी भाई पटेल, सुरेखा गुप्ता आदि की शुभकामनाएं मध्यांतर तक प्राप्त हो चुकी थी।

अंजु चौधरी, पवन चंदन जी, अनिल शर्मा, बसंत साहू, मनोज जांगिड़, अनिता कपुर, आकाश बजाज, अनुप बजाज, शिवम मिश्रा, सत्यम शिवम, डॉ अरविंद मिश्र, डॉ मनोज मिश्र, राजेश अवस्थी, लायन अशोक गुप्ता, स्वराज्य करुण, पदम सिंह, राजीव तनेजा, अल्पना देशपाण्डे, मुकेश सिन्हा, विशाल तिवारी, आलोक त्रिपाठी, शम्भुनाथ यादव, जोबनजीत सिंह, राज कुमारेन्द्र,नवीन कुमार साहू, मीनाक्षी पंत, कवि दिनेश जांगड़ा,सीमा गुप्ता, प्रदीप जैन, शिवनारायण मंडल, दीपक शुक्ला, मनोज तिवारी, ब्रह्मचारी अनंत बोध चैतन्य, शीला शर्मा, रतनसिंह शेखावत, रंजु गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, विमल कुमार मिश्रा, अमरेन्द्र त्रिपाठी, नवीन प्रकाश, नवीन कुमार साहू, रामचंद्र भुराडिया, राकेश तिवारी, हेमंत कुमार, हेमंत वैष्णव, ॠतु वैष्णव, बाबुलाल शर्मा, आशुतोष वर्मा आशु, आदि लगभग 500 मित्रों की कमेंट माध्यम से शुभकामानाएं प्राप्त हुई, टाईम लाईन वाले को 3 पेज और जोड़ने पड़े। कुछ मित्रों की याद आई इस वक्त पर लेकिन वे अपनी व्यस्तताओं के कारण आ नहीं सके। मोबाईल पर एस एम एस के माध्यम से बहुत से मित्रों की शुभकामनाएं प्राप्त हुई, लेकिन मोबाईल गुमने के कारण उनका नम्बर नहीं पहचान सका, किसी ने भी अपना नाम संदेश के साथ नहीं लिखा और उन्हे फ़ोन करके नाम पुछना भी अच्छा नहीं लगेगा। यह सोचकर उन्हे कॉल बैक नहीं किया।

चलिए मुंह मीठा हो जाए, सभी मित्रों का धन्यवाद ज्ञापन किया। शुभकामनाएं देने वाले अनेक थे और धन्यवाद देने वाला मैं अकेला। सोचता था कि व्यक्तिगत रुप से धन्यवाद प्रेषित करुं। कीबोर्ड पर लिखते-लिखते उंगलियों के पोर दुखने लगे और उन्होने जवाब दे दिया। शाम को बच्चों ने केक काटने का इंतजाम कर रखा था। केक काटकर बच्चों की खुशियों में शामिल हुआ तो अच्छा। माँ ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। केक काटने के बाद पता चला कि गेट में कोई आया है। श्रेया गेट पर गयी तो कोई उसे एक केक का बड़ा डिब्बा थमाकर वापस जा रहा था। मैने उदय को उन्हे बुलाने भेजा। तो पता चला कि वे सुनीता शर्मा जी थी। मित्र धर्म निभाने आई थी और केक देकर गेट से ही वापस जा रही थी। उनके साथ विभागीय अधिकारी और भी थे इसलिए जल्दी जाना चाहती थी। हमने उन्हे केक खिलाया और शुभकामनाएं ग्रहण की। बड़ा अच्छा लगा कि एक ब्लॉगर मित्र मुझ तक चल कर भी आए।

फ़िर सुबह होगी और सब लग जाएगें अपने-अपने कार्यो में। दुनिया की उसी भाग दौड़ में जहाँ रोज जीवन बचाने के लिए जद्दोजहद होती है। रोटी कपड़ा और मकान की दौड़ में लग जाना है। वही दिन और वही रात जो सदियों से चले आ रही है। उसमें कोई बदलाव नहीं होना है। नित्य की तरह चलना है, दुनिया के साथ कदम ताल बैठाना है। विशेष कुछ न होगा, विशेष होगा प्रभात… जो सूरज की किरणों के साथ आएगा रथ पर सवार हो कर। आभासी दुनिया के मित्रों ने मेरे जन्मदिन को विशेष बना दिया। जन्मदिन पहले भी मनाया जाता था। लेकिन आभासी दुनिया में आने के बाद जन्मदिन मनाने का आनंद सहस्त्र गुणा बढ गया। ऐसा लगता है कि भौतिक दुनिया से अलग कोई आपका इंतजार कर रहा है। शुभकामनाएं देने वाले मित्रों की संख्या इतनी अधिक थी कि बहुतों के नाम स्मरण नहीं है। किसी का नाम छूट गया हो क्षमा चाहुंगा। मित्रों का आभार प्रगट करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। सभी मित्रों का आभार…… 

संगीता पुरी जी की सुरीली भेंट ……… आप भी सुनिए

सोमवार, 26 सितंबर 2011

500 पोस्ट, दस हजारी टिप्पणी क्लब और जिन्दगी के मेले ---- ललित शर्मा


पाबला जी का जन्मदिन 21 सितम्बर को था और 30 सितम्बर को शरद कोकास जी का जन्मदिन है। 21 तारीख को मैने सोचा कि दोनो का जन्मदिन एक साथ ही मना लिया जाए। बहुत दिन हो गए थे भिलाई गए, दिल्ली के कार्यक्रम के बाद हम आपस में मिले भी नहीं थे। सुबह बनाई हुई योजना तत्काल सिरे चढ गयी। सोचा कि बिना अनुमति लिए ही प्लांट में घुस जाएं, वैसे भी हम लालबत्ती जम्प करने के आदी हैं :) बड़े गुरुजी से चर्चा होने पर उन्होने भी साथ चलने की मंशा जताई। 10 बजे बड़े गुरुजी के ऑफ़िस में पहुंच गया। रात जागरण के कारण नींद तो आ रही थी पर भिलाई जाना तय था। संजीव तिवारी जी को फ़ोन पर आने की सूचना दी, शरद भाई से सम्पर्क नहीं हुआ। हम भिलाई चल पड़े, रास्ते में बड़े गुरुजी बार-बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए टोकते थे। वैसे गाड़ी तो धीरे ही चला रहा था पर सवारी भाप के ईंजन के जमाने की होने के कारण इलेक्ट्रिक इंजन में बैठने पर उसे डर लगना लाजमी है। हम दोनो के बीच रास्ते भर यहीं खींचा-तानी होती रही। झगड़ा तो नहीं हुआ, किसी तरह होटल हिमालय तक पहुंच गए।

बड़े गुरुजी बड़ा के चक्कर में
वहां संजीव भाई हमारा इंतिजार कर रहे थे। शरद भाई को फ़ोन लगाने पर पता चला कि वे कहीं व्यस्त थे, थो। थोड़ी देर में उन्होने आना स्वीकार किया। पाबला जी ड्युटी पर थे, तो हमने सोचा कि जन्मदिन ऑफ़िस में ही मनाया जाए। रास्ते में जन्मदिन मनाने का सामान खरीदा गया, बुके, केक, मोमबत्ती, केक काटने के लिए चाकू और मोमबत्ती जलाने के लिए माचिस भी। सारा इंतजाम साथ ही होना चाहिए। जिससे किसी वस्तु के कारण काम न अटक जाए और विघ्न न हो। पाबला जी ने हमें इस्पात भवन के काफ़ी हाऊस में बुलाया। जब हम पहुचे तो सामने ही नजर आए। बोले पहले कुछ खाना-पीना हो जाए। यह भी आवश्यक था, घर से चले 5 घंटे हो गए थे। मैने इडली का ऑडर दिया तो बड़े गुरुजी  ने सांभर बड़ा मंगाया। मुझे पूर्वाभास है कि अगर मैं सांभर बड़ा मंगाता तो अवश्य बड़े गुरुजी इडली से काम चला लेते। पीने के लिए पेप्सी मंगाई गयी। भिलाई के नए ब्लॉगर डब्बू मिश्रा जी भी सबसे मिलना चाहते थे। इस अवसर पर उन्हे भी फ़ोन करके बुला लिया गया। वे आंखो देखी के पत्रकार कमल शर्मा जी के साथ पंहुचे। फ़िर काफ़ी हाऊस में पार्टी जम गयी।

हैप्पी बर्थ डे पाबला जी
डब्बु मिश्रा जी की नास्त्रेदमस वाली एक पोस्ट को हरिभूमि ने अपने मुख्यपृष्ठ पर बिना किसी नाम एवं सूचना के प्रकाशित कर दिया था। डब्बू मिश्रा जी सम-सामयिक विषयों पर अच्छा लिखते हैं। इस अवसर उनसे मिलना अच्छा लगा। जिन्दगी के मेले लगाने वाले अजीज साथी पाबला जी से ब्लॉगिंग पर बहुत कुछ सीखने मिलता है। वे तकनीकि ज्ञान से समृद्ध हैं और तकनीकि ज्ञान आम ब्लॉगर तक पहुंचाते रहते हैं। जिन्दगी में प्यार और सौहाद्र हो तो फ़िर कहना ही क्या है। वर्ष 2010 इनके लिए हादसों से भरा रहा, जिसका अनुभव मैने भी किया। आम इंसान इतने हादसों में टूट जाता है, पर हादसों ने इन्हे और भी मजबूत बना दिया। जिन्दगी जिंदादिली का नाम है, मुर्दा दिल क्या खाक जीया करते हैं। बस यही जिंदादिली इन्हे आम इंसान से खास बनाती है। हमने आफ़िस में मोमबत्तियाँ जलाई और केक काट कर बर्थ डे ब्वाय को दिली मुबारकबाद दी। जब गले मिले तो आँख भर आई। दिल ही है न संगोखिस्त दर्द से भर न आए क्यूँ। शाम होने को थी, बादल शोर कर के चेतावनी दे रहे थे, अब चल पड़ो नहीं तो फ़िर मुझे न कहना कि चेताया नहीं। साथियों से विदा लेकर हम गंतव्य की ओर निकल पड़े। गा लो मुस्कुरा लो, महफ़िलें सजा लो....।

संजीव जी, कमल जी, ललित शर्मा,  डब्बु जी, पाबला जी, बड़े गुरुजी
रास्ते भर हमारी वही पुरानी रफ़्तार रही, इस समय ट्रैफ़िक कुछ बढ गया था, बड़े गुरुजी बोले की नंदन वन आ गया है। मैने कहा कि देख कर चलते हैं मुझे भी बरसों हो गए इधर आए। हम नंदन वन पहुंच गए। नंदन वन की कथा फ़िर कभी। ब्लॉग नंदन कानन में ललित डॉट काम की यह 503 वीं पोस्ट है, अभी तक 10,001 टिप्पणियाँ दिख रही हैं। अर्थात हम भी दस हजारी क्लब में पहुंच गए। 9999 वीं टिप्पणी अंजु चौधरी बहन की है, 10,000 वीं टिप्पणी संगीता स्वरुप जी की आशीर्वाद स्वरुप प्राप्त हुई एवं 10,001 वीं टिप्पणी बर्थ डे ब्वाय की मिली। इस तरह हमने भी 10,000 का जादूई आंकड़ा पार ब्लॉग पर आए थे तब समीर भाई, मानसिक हलचल वाले ज्ञानदत्त जी एवं ताऊ जी की दस हजारी देखी थी। अब तो वे और भी आगे बढ गए होगें। हाँ अगर इसमें हम अपनी टिप्पणी जोड़ते तो कब के दस हजारी हो जाते। पर सोचा कि धीरे धीरे ही चलें तो संतुष्टि मिलेगी। अपने ब्लॉग पर खुद ही कमेंट करके मुझे टिप्पणी संख्या बढाना जंचा नहीं। आवश्यक होने पर जवाब रुपी कमेंट किया जा सकता है। इस अवधि में हमने ब्लॉगिंग कैसे करनी है, इस विषय पर बड़े गुरुजी के निर्देश एवं सलाह मिलती रही। जिसके सहारे कुछ समझ आई। ब्लॉग को लोगों ने ही-ही फ़ी-फ़ी का अड्डा बना लिया। कुछ लोग हैं जो एक सार्थक उद्देश्य को लेकर ब्लॉगिंग कर रहे हैं। उन्हे साधुवाद देता हूँ जो इस मंच का सार्थक उपयोग कर रहे हैं। 

पोस्ट लिख रहा था तभी चैट बॉक्स पर एक चैतराम जी आए, शायद वे मुझसे पहली बार मिल रहे थे। उन्होने लिखा (#-Namaste,* हमने जवाब दिया - नमस्ते, Kaise h, मस्त, Kya krte h, कुछ नहीं,निठल्ले हैं, padhai, हां, Kya? ब्लॉग़, Kaun sa, जो मिल जाए रुचि अनुसार, Visit http://xxxx-xxxxx.blogspot.com, आएगें,समय मिलते ही, Dhanyawad, Aur koi kaam krte h? नहीं, होगा तो बताना, अरे यार काम के लिए कह रहा हूँ ) उदाहरण देने का तात्पर्य है कि जब ब्लॉग कम थे तो उनमें नित्य अपडेट करने वालों की संख्या भी कम थी। एक-दुसरे के ब्लॉग पर जाने के कारण परिचय हो जाता था।

तब हम लगभग सभी ब्लॉगों पर एक फ़ेरा लगा ही लिया करते थे। चिट्ठा जगत की मेल से नए ब्लॉग्स की जानकारी भी मिल जाती थी। लेकिन अब संभव नहीं है, लगभग 30,000 हिन्दी ब्लॉग्स हो चुके हैं, जिनमें से 6000 ब्लॉग छत्तीसगढ से ही हैं, सभी ब्लॉग्स को मिलाकर 500 तो नित्य अपडेट होते होंगे। सभी तक पहुंचना संभव नहीं है। जब हम सभी तक नहीं पहुंचते तो इस तरह की स्थिति बन जाती है कि हम कई ब्लॉगर्स को जानते भी नहीं हैं और यह भी पता नहीं चलता कि कौन, कहाँ, क्या लिख रहा है? नए ब्लाग जानने के लिए सर्च इंजन ही एक मात्र सहारा है और सर्च इंजन पर भी वही ब्लॉग आते हैं जो विषय आधारित ब्लॉगिंग कर रहे हैं। अब यह समझना ब्लॉगर्स के उपर है कि वे किस तरह की ब्लॉगिंग करें।

सभी जानते हैं कि ब्लॉग प्लेट फ़ार्म गुगल का मुफ़्त का है, जितने चाहो उतने ब्लॉग बनाओ और फ़िर उसे अधर में छोड़ दो। गुगल समय-समय पर चेक करता है और बरसों से अपडेट न होने वाले ब्लॉग्स को हटा भी देता है। रोज समाचार मिलते थे कि गुगल ब्लॉग बंद कर रहा है, बैकअप ले लिया जाए। बैक अप लेना समस्या का स्थायी समाधान नहीं था इसलिए हमने वेब साईट की तरफ़ ध्यान दिया और दो वेब साईटों का निर्माण किया। पहली ललित कला दुसरी न्युज एक्सप्रेस, दोनो सर्वर पर निजि होस्टिंग पर है। अब हम गुगल के खतरे से बाहर हो गए। जो ब्लॉग पर लिखते हैं उन्हे वेबसाईट पर भी अपडेट करते हैं। जिन्हे लम्बे समय तक ब्लॉगिंग करना है उन्हे देर सबेर अपनी साईट और खुद की होस्टिंग पर आना ही पड़ेगा। नहीं तो बरसों की करी कराई मेहनत पर पानी फ़िरते समय नहीं लगेगा। ब्लॉगर्स ने तन-मन-धन-समय लगा कर जो लिखा है वह एक क्लिक में ही स्वाहा हो सकता है। कुछ ब्लॉगर अपने डोमेन एवं होस्टिंग पर आ रहे हैं। वे समझदारी का काम कर रहे हैं। 

शह-मात का खेल (जो सीखा नही)
सभी ब्लॉगर्स मित्रों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होने ने अपने स्नेह से ब्लॉगिंग में जुड़े रहने में मदद की। एक समय ऐसा भी आया था कि मैं ब्लॉगिंग छोड़ कर जा चुका था और कई महीनों तक नहीं लिख पाया था। ब्लॉगर मित्रों का स्नेह ही वापस खींच लाया, तभी मुझे लगा कि ब्लॉग जगत को भले ही आभासी कह दिया जाता है पर वास्तविक रुप से परिवार ही है, जिसमें हम एक-दुसरे की चिंता करते हैं, और किसी ब्लागर के कई दिनों तक दिखाई न देने पर उसे मेल करके या चलभाष से उसका कुशल क्षेम पूछते हैं। यही स्नेह मुझे 80 किलोमीटर भिलाई तक खींच कर ले गया पाबला जी का जन्मदिन मनाने के लिए। यहाँ शह, मात का खेल नहीं है सभी को साथ चलना है। संगच्छध्वम् के मूल मंत्र के साथ सभी को सफ़र में साथ रहना है। जब तक जिन्दगी है तब तक लगते रहेंगें जिन्दगी के मेले।  मित्रों का कोटिश: आभार।


ब्लॉगोदय की सैर पर आईए

बुधवार, 21 सितंबर 2011

पाबला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए ---- ललित शर्मा

जिन्दगी के मेले लगाने वाले अजीज ब्लॉगर बी.एस. पाबला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. 

यूँ ही जिन्दगी के मेले लगाते रहो और हँसते खिलखिलाते रहो जीवन भर, यही अरदास है.


* जन्म दिन मुबारक हो *

Birthday Glitter Graphics and Scraps for Orkut, Myspace, Facebook, Hi5, Tagged



Happy Birthday Myspace Comments





Birthday Scraps


सूर्यकान्त गुप्ता जी, संजीव तिवारी, शरद कोकाश, ललित शर्मा, बी.एस.पाबला, बालू भाई 

सोमवार, 22 मार्च 2010

21 मार्च मेरा जन्मदिवस

21 मार्च का दिन भी खास है-इस तारीख को दिन और रात दोनो बराबर होते हैं--खगोल शास्त्र तथा ज्योतिष  की गणना के परिप्रेक्ष्य में यह तारीख महत्वपुर्ण है. जिस तरह हमे सुबह होने की सूचना सूर्य से मिलती है उसी तरह ब्लाग जगत में जन्मदिन की सूचनाएं बीएस पाबला जी के ब्लाग'जन्मदिन'के उदय होने से मिलती हैं। इनका ब्लाग भी मुझे सूर्य के मानिंद लगता है।  

सूर्य और जन्मदिन ब्लाग मे कुछ समानताएं मुझे नजर आई। सूर्योदय नित्य होता है-इनका ब्लाग भी जन्मदिन की सूचनाएं नित्य ही लाता है। सूर्य का उदय होना निश्चित है--इनके ब्लाग का भी जन्मदिन की सूचना देना निश्चित है। 

सूर्य अपने आकर्षण में समस्त ब्रह्माण्ड को बांधे रखता है तो इनका ब्लाग भी समस्त ब्लाग जगत को जन्मदिन की सूचनाओं द्वारा बांधे रखता है। सूर्य अडिग है--अभी तो इनका ब्लाग भी अडिग है। सूर्य प्रकाशित है तथा इनका ब्लाग भी प्रकाशित होता है। 

कल हमारे जन्म दिन की सूचना यहीं से जारी हुई। 21 मार्च का सुर्योदय होते ही प्रथम हमारे पुत्र चंदु ने जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। मुझे सबसे पहले आशीष जन्मदिवस का राज भाटिया जी से प्राप्त हुआ- आज से 10 दिनों पहले जी फ़ोन पर उन्होने मुझे रात को 12बजे जन्मदिवस की बधाई दी। तो मै भी चौंक पड़ा, अभी 10दिन पड़े हैं और राज जी बधाई अभी से दे रहे हैं। मैने उन्हे बताया कि जन्मदिन तो 21तारीख को है तो उन्होने कहा अभी तो रखिए शुभकामनाएं 21तारीख को और दे देगें। ये हुई ना कोई बात्।

ब्लाग जगत के साथियों का स्नेह प्राप्त  कर मैं अभिभूत हुँ। सभी का आशीष और स्नेह मुझे भरपुर प्राप्त हुआ जिसे मै चुका नही सकता। पाबला जी ,  दीपक 'मशाल' जी, , ताऊ रामपुरिया जी , अनुप शुक्ल जी,  प्रवीण पथिक जी, पंकज मिश्रा जी, गिरीश बिल्लौरे जी, खुशदीप सहगल जी,राजकुमार सोनी जी, डॉ महेश सिन्हा जी, अवधिया जी, राजकुमार ग्वालानी जी, आदि ने फ़ोन पर बधाई दी। अवधिया जी ने तो एक पोस्ट ही लगा दी हमारे जन्मदिन पर, जिस पर पद्म सिंहजी ने अच्छी टिप्पणी की है ,मै उनका आभारी हुँ, जो अपना अनमोल स्नेह मुझे प्रदान किया।

मेल-एस एम एस-फ़ोन-टिप्पणियों एवं चैट द्वारा सभी मित्रों एवं भाई-बहनो का अपार स्नेह प्राप्त हुआ। अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करके मुझे---'अदा'जी , एम वर्मा जी, हरकीरत ' हीर'जी, संजय भास्कर जी, अरविन्द मिश्र जी, वाणी गीतजी, गिरिजेश रावजी, डॉ. रूपचन्द्र शास्त्रीजी, रजनीश परिहार जी, अलबेला खत्री जी, अजय कुमार झाजी, दिनेशराय द्विवेदी जी, संगीता पुरी जी , अविनाश वाचस्पति जी दोबारा भी आए टिप्पणी के लिए--दे्खिए आप भी, कुलवंत हैप्पी, डॉ.श्रीमति अजित गुप्ता जी, धीरू सिंह जी, दीपक 'मशाल'जी, विवेक रस्तोगी जी, श्रीश पाठक 'प्रखर' S B तमारे जी, राजू मिश्र जी, पी.सी.गोदियाल जी, उड़न तश्तरी समीर लाल जी, प्रीति जी, अनीता कुमार जी, संजीत त्रिपाठी जी, विजय प्रकाश सिंहजी, राज भाटिय़ाजी, पं.डी.के.शर्मा"वत्स" जी, मनोज कुमारजी, खुशदीप सहगल जी, संगीता स्वरुप जी, इरफ़ान भाई कार्टुनिस्ट, रतन सिंह शेखावत जी, शिखा वार्ष्णेय जी, इंदु पूरी जी, विजय तिवारी " किसलय" जी, गगन शर्मा जी,संजीव तिवारी जी, डॉ टी एस दराल, गिरीश पंकज, अना, यशवन्त मेहता "फ़कीरा", राजी्व तनेजा जी,, Bhavesh (भावेश )ने अपना स्नेह प्रदान किया।

इधर आरकुट तथा फ़ेस बुक पर भी शुभकामनाएं आई उनमें अनिल पुसदकर जी,कान्हा मेरा यार,: ADITYA....... (A:,महेन्द्र मिश्रा:, राज जी,जतिंदर:, अंजन:, राजेश जी, संजीव सलिल जी,  HS:, शेफाली पाण्डे जी, पोद्दार जी, ▪▪विपिन▪▪:,शहरोज भाई, kash aap mere:, पंडित प्रभाकर:जी, उत्तम कुमार जी, सुभाष शर्मा जी,रजत नरुला, डॉ.पंकज, मानव मेहता, UMI:,देवांशु, अजीत शर्मा, बेमेतरा, Star News Agency:,पियूष गुप्ता, अरुण कुमार झा, राजेश, अमित क सागर, समीर भाई, मनसा आनद जी , रश्मि जी , arun kumar:, missões iza:एवं अन्य लोगों के भी बधाई सन्देश प्राप्त हुए......और एक बार फ़िर पाबला जी ने फ़ोन करके बधाई दी।
समापन पर बहन शोभना चौधरी जी का भी सन्देश मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ- ---

ये माटी के चोला के कोई ठिकाना नही है----एक गीत हमारे छत्तीसगढ मे गाया जाता है --बईहा झन करबे गरब गुमान भरोसा एक पल के नईए--जब भरोसा एक पल का नहीं है तो फिर किस चीज का गर्व और गुमान लेकर हम बैठे हैं--इस गीत में यही कहा जा रहा है. मै भी यही सो्चता हुँ तथा चिंतन करता हुँ--हमेशा लोगों को खुश देखना चाहता हुँ जिससे मैं भी खुश रह सकुं। यही जीवन का सार है-आप खुशी देकर ही खुशी प्राप्त कर सकते हैं, जो देंगे वही मिलता है। यह प्रकृति का नियम हैं।

आपने मुझे अपना स्नेह खुशी दी, मेरे जन्मदिवस मे शरीक होकर अपना आशीष दिया इसके लिए मै आप सभी का आभार व्यक्त करता हुँ तथा धन्यवाद देता हुँ। आशा करता हुँ कि इसी तरह आपका सहयोग मिलता रहेगा। अगर  गलती से किसी के भी नाम का उल्लेख करना मै भुल गया हुँ तो कृपया मुझे क्षमा करेगें तथा अपना स्नेह बनाए रखेंगें।