तेंदूपत्ता मैनपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तेंदूपत्ता मैनपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

तेन्दू पत्ता नीति पर 21 वर्ष पुरानी स्टोरी

बात 21 वर्ष पुरानी है, जब हम स्थानीय तौर पर पत्रकारिता करते थे। उस समय कुछ अखबार ट्रेडल मशीन पर छपते थे, खटर-पटर-खट की आवाज निकलती थी और एक पेज प्रिंट होता था, फ़ोटो छापने के लिए ब्लाक बनाना पड़ता था। एक एक अक्षर सेट करके प्लेट बनाई जाती थी।

कुछ बड़े अखबारों में आफसेट मशीन आ गयी थी। लेकिन अधिकतर छोटे अखबार ट्रेडल से ही छपते थे। आज उस जमाने की याद अचानक आ ही गयी, जब भाई अशोक बजाज ने बताया कि मेरी द्वारा लिखी हुई आदिवासी क्षेत्र की एक स्टोरी उनके पास सुरक्षित है।

उन्होने तुरंत मुझे उसकी एक प्रति स्केन करके भेजी। पेपर कटिंग को देखते ही वह इलाका और उससे जुड़ी सारी बातें एक एक करके याद आते गयी। अब इस इलाके में नक्सलियों ने अपनी पैठ जमा ली है।

हम पत्रकारों का एक दल देवभोग मैनपुर के जंगली इलाके में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने के लिए स्टोरी करने गया था।

बड़ा ही रोमांचक दौरा था। उस अशोक भाई युगधर्म के संवाददाता थे। हमारे साथ श्रीकांत दामले(अमृत संदेश) दीनबंधु मिश्रा(नव भास्कर) पूर्णानंद सोनी(नवभारत) से थे। हमारे टीम लीडर सीनियर पत्रकार अशोक भाई थे।

उस समय सेंडमुड़ा में अकेल्जेंडर (एक कीमती पत्थर जो सिर्फ़ रुस एवं छत्तीसगढ (तत्कालीन मध्य प्रदेश) में पाया जाता है) तस्करों से पकड़ में आया था। पहली बार खुलासा हुआ था कि इस इलाके में अलेक्जेंडर और हीरे जैसे की्मती पत्थरों की बहुतायत है।

रायपुर के मधुबन होटल में तश्कर पकड़े गए थे और उनके पास से कीमती पत्थर बरामद हुए थे। इस अफ़रा-तफ़री को भी हम अपनी आंखों से देखना चाहते थे। इसलिए चल पड़े थे दौरे पर,

वहां से आकर मैने एक रिपोर्ट लिखी थी जो कि 20जून 1989 को सांध्य दैनिक प्रखर समाचार में प्रकाशित की गयी थी। पेज पर क्लिक करके पढ़ें, इससे आपको उस समय के आदिवासी इलाके की दुश्वारियों के विषय में पता चलेगा।

बिन्द्रागढ विधान सभा के इस इलाके के विधायक ईश्वर सिंग पटेल थे। वापसी में हमारी जोंगा जीप खराब हो गयी थी और हम मैनपुर रेस्ट हाउस में रुके थे।

वे भी वहीं रात्रि विश्राम कर रहे थे। हमने उनसे गरियाबंद भिजवाने की बात कही थी, उस समय उनके पास MP 0786 नम्बर की जीप थी। उन्होने कहा कि सुबह ड्रायवर आप लोगों को छोड़ आएगा।

जब हम सुबह उठे तो चौकिदार ने बताया कि साहब रात 2 बजे उठकर ही चलते बने हैं। उस इलाके में एक ग्राम पंचायत गिरसुल का जि्क्र भी हमने किया है,उसका हाल भी लिखा है।

वहां के सरपंच चरणदास मांझी 1998 में विधायक भी बने। फ़िर उनके कार्यकाल के अंत समय में उनका देहावसान भी हो गया। अशोक भाई के द्वारा न्युज कटिंग भेजते ही सबकु्छ चलचित्र सा आँखों के सामने घुम गया।

(समाचार पढने के लिए चित्र पर क्लिक करें)