हमारे यहाँ स्थानीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं. चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद भी उसके आदेशों की खुले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं. जैसे हमेशा होता रहा हैं नोट और दारू के प्रलोभन खूब चले हैं.
प्रत्याशियों ने हद ही कर दी इस समय. रात-रात भर दारू और पैसे बांटे गए मतदान अपने पक्ष में करवाने के लिए. शायद कुछ ही लोग बचे होंगे जिन्होंने दारू नहीं पी होगी.

इस दारू ने कहर ढाया है. १० दिन के चुनाव प्रचार के समय का शराब बिक्री का आंकड़ा उठाया जाये तो जितनी साल भर में नहीं बिकी होगी उतनी १० दिनों में बिक गई.
मतदान के पहले की जिस रात को नेता लोग क़त्ल की रात कहते हैं वह रात वास्तविक में दो लोगों के लिए क़त्ल की रात ही बनकर आई. दारू ने कहर ढाया, जो दारू बांटी गई थी उसके घातक परिणाम निकल कर सामने आये.

एक व्यक्ति ने शराब पीकर नशे में अपनी पत्नी को फावड़े से काट कर उसकी नृशंस हत्या कर डाली. इस हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है.
मृतका की छोटी लड़की ने बताया की उसके बाप ने ही उसकी माँ से झगडा करके उसे फावड़े से काट डाला और उसके हाथ पैर अलग कर डाले.

एक व्यक्ति ने मुफ्त की इतनी ज्यादा दारू पी ली कि सुबह वो फिर उठ ही नहीं सका और उसकी मौत हो गई. इस तरह दो अर्थियां इस चुनाव में उठी. दो परिवार उजड़ गए. अब उनके बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा?
दारू बाँटने वाले प्रत्याशी या ढील देने वाली सरकार. रात को जब मैं गांव में घुमने निकला तो कुछ लोग इस ठण्ड के मौसम में सड़क पर पड़े थे. उन्होंने इतनी दारू पी डाली थी कि घर तक नहीं पहुँचना मुस्किल हो रहा था.
जब सभी प्रत्याशियों की दारू मिल रही है तो पीने क्यों कसर रखी जाये. जब मुफ्त में बांटी जा रही है. तो लेने वाले क्यों छोड़ें?

चुनाव आयोग को शराब के वेयर हॉउस से चुनाव के दौरान उठने वाली दारू पर नियंत्रण रखना चाहिए. एक तरफ फैक्ट्रियों से दारू निकलते रहती है, दूसरी तरफ कहा जाता है कि चुनाव आयोग ने शिकंजा कस रखा है, सब कुछ नियंत्रण में है.
अगर सब कुछ नियंत्रण में होता तो इस तरह की घटनाएँ कैसे घट जाती जो लोकतंत्र को शर्मशार कर रही हैं. जब तक नोट और दारू से वोट ख़रीदे जाते रहेंगे और लोग बिकते रहेंगे तब तक लोग ऐसे ही मरते रहेंगे और ये दारू-रुपया-साड़ी आदि प्रलोभनों के दम पर नेता बनकर जनता का खून चूसते रहेंगे.