प्रतिवर्ष हम दीवाली मनाते हैं दशहरे से ही दीवाली की तैयारियाँ शुरु हो जाती हैं। सभी अपने-अपने सामर्थ्य के हिसाब से त्यौहार मनाने की तैयारी करते हैं। जब दीवाली आती है तो सभी हर्षोल्लास से दीवाली मनाते हैं। मैं भी बचपन से यही प्रक्रिया देखते आ रहा हूँ। इस दिन हम पूजा करके अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। रिश्तेदारों इष्ट मित्रों के यहाँ पूजा का प्रसाद पहुंचाते हैं। इस तरह त्यौहार का व्यवहार चलता है।
लेकिन एक बात मुझे बहुत ही खराब लगती है कि मिलते ही लोग पूछते हैं दीवाली कैसी रही? बस इतना सुनते ही खोपड़ी चढ जाती है। अरे भाई कल ही मिले थे, आज भी मिल रहे हैं। अब एक दिन में क्या दीवाली अच्छी या बुरी हो जाएगी। मेरे मायने में तो त्यौहार सभी वर्ग उत्साह से मनाता है और त्यौहार सभी का अच्छा ही गुजरता है। अच्छा खाना,अच्छा पहनना और रिश्तेदारों और इष्ट मित्रों के साथ मिल कर आनंद लेना। पता नहींलोग यह प्रश्न क्युं करते हैं कि "दीवाली कैसी मनी?
दी्वाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दी्वाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 7 नवंबर 2010
दीवाली कैसी मनी? यह क्यों पूछते हैं लोग
लेबल:
-ललित शर्मा,
दी्वाली
परिचय क्या दूँ मैं तो अपना,
नेह भरी जल की बदरी हूँ।
किसी पथिक की प्यास बुझाने,
कुँए पर बंधी हुई गगरी हूँ।
मीत बनाने जग मे आया,
मानवता का सजग प्रहरी हूँ।
हर द्वार खुला जिसके घर का,
सबका स्वागत करती नगरी हूँ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)