ये क्या हो रहा है बिग बोस के घर में ? कल रात को जब मैं यह सीरियल देख रहा था, तो लगा कि किन्ही संस्कारहीन लुक्खे-लुच्चों के करतब देख रहा हूँ,
कमाल खान ये पता नहीं किस चिडिया का नाम है? मैंने तो पहले सुना नहीं. इसने सबसे पहले गाली गलौच करते हुए रोहित को पानी की भारी बोतल फेंक कर मारी,और माँ बहन की गलियां दी.
वाह पानी की बोतल रोहित की बजाय शमिता शेट्टी को लगी, इसके बाद भी वो गाली बकता रहा. इसी बीच बिंदु दारासिंग ने उठ कर कहा कि अब बहुत ज्यादा हो गया है. अगर रोहित को कोई फिर कुछ कहेगा तो मैं उसे बहुत मारूंगा. मैं बाहर जा रहा हूँ. जरूरत पडे तो मुझे बुला लेना.
इसके बाद कमाल खान ने राजीव श्रीवास्तव के साथ झगडा किया मारपीट हुई. कमाल गन्दी-गन्दी गालियाँ बकता रहा राजू को,
दोनों के बीच में इस्माईल दरबार थे जो अलग कर रहे थे. कमाल की गालियों के जवाब में राजू सेम टू यु कहता रहा. इसके बाद बिग बोस ने कमाल कन्फेशन रूम में बुला लिया.
कल इस तरह की हरकतें हुई. इसमें अफसोसजनक बात ये थी कि इस शो में पूनम ढिल्लों, जैसी सीनियर अभिनेत्री भी हैं और बाकी लड़कियों के बीच कमाल बेलाग गालियाँ बके जा रहा था.
जो बोलता था, उसे खुजली वाले कटखने कुत्ते की तरह काटने दौड़ता था. इस तरह के गंदे लोगों को बिग बोस में बुलाने की क्या जरुरत थी?
क्या अब बिग बोस को खिलाडी मिलने बंद हो गए?
अगर ऐसा ही है तो बंद कर दे बिग बोस. कोई जरुरत नहीं है. जो हरकतें ये टी वी पर कर रहे हैं. वो शर्मनाक है. निंदा जनक है.
पिछला बिग बोस का शो कितना अच्छा हिट गया था अरे उसी राहुल-पायल-और मोनिका को बुला लो, फिर इनके जैसे शोहदों के मुह नहीं देखने पडेंगें.
कमाल तुम्हे शरम आनी चाहिए अपनी जाहिलाना हरकतों पर.

(अभी समाचार है की बिग बोस से कमाल को निकल दिया गया है)