भविष्यवाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भविष्यवाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 23 अप्रैल 2011

क्या 21 मई को दुनिया खत्म हो जाएगी? --- ललित शर्मा

21 मई कयामत का दिन (जजमेंट डे)है, इस दिन से दुनिया के खत्म होने का सिलसिला शुरु हो जाएगा जो 20 अक्टुबर तक चलेगा। 20 अक्टुबर को पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी। ऐसा कहना है अमेरिका के ज्योतिष हेराल्ड कैपिंग का। उसका कहना है कि 70 वर्षों के शोध के पश्चात उसने उपरोक्त तारीख निकाली है। सिर्फ़ दो फ़ीसदी लोग स्वर्ग में जाएगें। एक समाचार के अनुसार इस आशय के होर्डिंग भी लगने लगे हैं। जिससे लोगों में दहशत बन रही है।
यह एक तरह से सम्प्रदाय विशेष का प्रचार तंत्र है। इस बहाने पुरी दुनिया में दहशत फ़ैला कर सम्प्रदाय का प्रचार करना ही मुख्य उद्देश्य है। मुर्खता पूर्ण प्रचार-प्रसार भी शुरु है। इस दुनिया से जब 2 फ़ीसदी लोग ही स्वर्ग में जाएगें तो बाकी कहाँ रहेगें? वैसे भी 2 फ़ीसदी लोग धरती पर ही स्वर्गिक आनंद ले रहे हैं। बाकी जनता तो नरक में ही पड़ी  है।
वैसे पहले भी पोप ने रुपए लेकर स्वर्ग के टिकिट बांटे थे। साल दो साल में कोई भी सिरफ़िरा दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी कर देता है और मीडिया उसे हाथों-हाथ उठा लेता है। इस तरह के भ्रामक एवं असत्य प्रचार से मीडिया को बचना चाहिए। इस आशय की होर्डिंग लगाकर मिथ्या प्रचार करने वाले पर स्थानीय प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

आप क्या कहते हैं, कितनी सत्यता है हेराल्ड कैपिंग की भविष्यवाणी में? होर्डिंग पर इनका वेब एड्रेस भी है।

मंगलवार, 13 जुलाई 2010

पाल बाबा की भविष्यवाणी सच थी या मैच फ़िक्स था?

(फ़ुटबाल के वर्ड कप में ज्योतिषि छाए रहे, अपनी ज्योतिष प्रतिभा का जौहर दिखाया। पालबाबा की भविष्यवाणी सच हुई और स्पेन जीत गया।

फ़ुटबाल का बुखार कई दिनों तक चढा रहा। लोगों ने खेल का मजा लिया।

लेकिन इससे ज्यादा मजा सटोरियों ने लिया और पाल बाबा की भविष्यवाणी पर भाव खोले।

इससे जाहिर होता है कि सटोरियों की पहुंच कहाँ तक हैं। इस घटना क्रम से शक होता है कि कहीं फ़ुटबाल के सारे मैच सटोरियों ने फ़िक्स तो नहीं कर दिए थे? क्योंकि अरबों-खरबों रुपए दांव पर लगे थे। 

क्रिकेट में मैच फ़िक्सिंग तो उजागर हो गयी। सटोरियों के खेल का भांडा फ़ूट गया।

अब फ़ुटबाल मैच में फ़िक्सिंग की जांच होनी चाहिए। जिससे सच सामने आए।

ब्रिटेन की सबसे बड़ी सट्टा कम्पनी"विलियम हिल" ने स्वीकार किया है कि पाल बाबा की भविष्यवाणी से दुनिया भर के सटोरियों ने भरपूर कमाई की है।

जिसने टुर्नामेंट  शुरु होने पर 10 पोंड लगाए थे उसने पाल बाबा के आशीर्वाद से 3000पोंड की कमाई की है।

इसमें संदेह नही है कि मैच फ़िक्स कर दिए गए हों, और खिलाड़ी खरीदे गए हो। नहीं तो पाल बाबा की भविष्यवाणी कैसे सच हो सकती है?

क्या यह संयोग मात्र था? मुझे तो लग रहा है कि यह मैच फ़िक्सिंग ही थी। आपकी क्या राय है?