क्या आपने सोचा है कि आपका मोबाईल नम्बर भी हैक हो सकता है?
क्या आपके नम्बर से कोई भी किसी दुसरे के नम्बर पर फ़ोन करके आपका बैंड बजवा सकता है?
या कोई अपराधी-आतंकवादी आपके मोबाईल का इस्तेमाल कर सकता है?
मेरा मोबाईल नम्बर मेरी आखों के सामने ही हैक हो गया और मैं देखता रहा। कुछ भी तो नहीं कर सकता था।
बस उस दिन से एक अनजाना भय व्याप्त है कि यदि किसी ने इस नम्बर से किसी और को फ़ोन करके उलजलूल हरकतें कर दी तो इसका जवाब तो मेरे पास नही है। फ़िर तो विशिष्ट तकनीकि विशेषज्ञ ही इसे पकड़ सकते हैं।

परसों रात को कनिष्क कश्यप जी ने मुझसे पुछा कि आपके नम्बर से पाबला जी को फ़ोन करके बताऊं।
मैने कहा- ये कैसे हो सकता है। उन्होने कहा-हो सकता है। मेरे मोबाईल नम्बर पे मेरे ही मोबाईल नम्बर से कॉल करके बताईए।

बस दो मिनट कहकर कनि्ष्क जी ने फ़ोन लगा दिया, मेरे नम्बर पर मेरे ही नम्बर से कॉल आती हुई दिख रही थी।
मै अचम्भित रह गया। ऐसा भी हो सकता है और हो भी गया।इस तरह किसी के भी मोबाईल नम्बर को हैक करके किसी को भी फ़ोन करना, मोबाईल धारकों के साथ एक बहुत बडा धोखा है।
इसके अनेक खतरे भी हैं, अपराधी आपका मोबाइल हैक करके कुछ भी कर सकते हैं। आतंक वादी इस तकनीकि का इस्तेमाल कर मोबाईल धारक और देश को खतरे में डाल सकते हैं।
कोई भी किसी के दाम्पत्य जीवन में आग लगा सकता है। नाना प्रकार के अपराध घटित हो सकते हैं।

गांव में बैठा व्यक्ति एक अदद मोबाईल खरीद कर अपने को धन्य समझता है भले ही 10 रुपए का रिचार्ज कराए। लेकिन उसका मोबाईल खरीदना कब उसके लिए मुसीबत बन जाएगा इसका उसे पता नहीं है।
इसलिए सरकारी एजेंसियों को इस पर रोक लगानी चाहिए। इस खतरे से निपटना जरूरी है। इस तकनीकि का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
मै कनिष्क जी को धन्यवाद देता हुँ जो उन्होने मुझे इसका परिक्षण करके बताया और मै सावधान हो गया।
इससे यह साबित हो गया कि मोबाईल कम्पनियों के सुरक्षा सिस्टम में कोई भी सेंध लगा सकता है। आप भी सावधान हो जाएं।