छत्तीसगढ सरकार ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से सरस्वती सायकल प्रदाय योजना चलाई है। गाँव की अधिकतर बालिकाएं सायकल का अभाव होने के कारण स्कूल में पढने नहीं आ पाती। शिक्षा सभी को समान रुप से उपलब्ध हो इसके लिए सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना कारगर रही है।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के हाई स्कूलों में पढ़ाई कर रही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को सरस्वती सायकल प्रदाय योजना के तहत नि:शुल्क सायकलें प्रदान की जाती है। वर्ष 2007-08 से विशेष पिछड़ी जनजाति के बालकों तथा पिछड़ा वर्ग तथा अन्य वर्ग की गरीबी रेखा से नीचे के बालिकाओं को भी नि:शुल्क सायकलें प्रदान की जा रही है।
आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सायकलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष के नाते मुझे भी सायकल वितरण का अवसर मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष राधाकृष्ण टंडन, उपाध्यक्ष मुरारी वैष्णव, प्राचार्य साहू जी, कई पार्षद, नागरिक एवं स्कूल के अध्यापक गण सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर 186 सायकलें वितरित की गयी। होली के अवसर पर बालिकाओं को सायकलों का उपहार दिया गया। जिससे वे बहुत प्रसन्न दिखाई दे रही थी।
![]() |
| प्राचार्य साहू जी, ललित शर्मा, राधाकृष्ण टंडन, मुरारी वैष्णव |
![]() |
| सायकल के साथ बालिकाएं |
![]() |
| नागरिकों की उपस्थिति |
![]() |
| होली का तोहफ़ा सायकल |
![]() |
| अतिथियों का आभार करते प्राचार्य साहू जी |




