सिंथेटिक ड्रिंक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सिंथेटिक ड्रिंक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 जनवरी 2010

पीने वालों के लिए खुशखबरी-नए साल में !!!!

नया साल आया तो अपने साथ पीने वालों के लिए खुशखबरी भी लेकर आया है. नए साल के पहले सप्ताह में ही एक अच्छी खबर आ गई. लेकिन यह अच्छी खबर इससे वास्ता रखने वालों के लिए ही है.

हमने देखा है कि दो पैग ज्यादा होने पर पीने के बाद लोग बहक जाते हैं. उसके बाद इसके नशे में कुछ का कुछ हो जाता है "जाना था रंगून पहुँच गए चीन सुकू-सुकू". फिर जूतम पैजार की नौबत आ जाती है. फिर थाना, कचहरी, जेल तक मामला पहुँच जाता है. 

अगर ना पहुंचे तो फिर सुबह का हैंग ओवर परेशान कर देता है. काम में दिल नहीं लगता क्या करूँ.? सर दुःख रहा है. एक डिस्प्रिन ले ली जाये.

अब इसका तोड़ निकाला जा रहा है. ब्रिटिश वैज्ञानिक एक ऐसा सिंथेटिक ड्रिंक विकसित कर रहे हैं जो हमारे दिमाग को वैसी ही रहत देगा जैसा की शराब देती है.

इसे पीने वाला पीकर अब बहकेगा नहीं और नहीं हैंग ओवर की शिकायत होगी. अल्कोहल का यह विकल्प लन्दन के इम्पीरियल कालेज में विकसित किया जा रहा है.

इस टीम की अगुवाई ब्रिटेन के टप ड्रग एक्सपर्ट डेविड नट कर रहे हैं. ये सिंथेटिक ड्रिंक दिमाग के उन हिस्सों में असर नहीं डालेगा जो हमारे मूड में आने वाले बदलावों को कंट्रोल करता है.

इसमें हैंग ओवर जैसी शिकायत नहीं होगी. इसे शरीर से निकालने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.ऐसा कुछ ब्रिटेन के अखबार फरमा रहे हैं. अब यह ड्रिंक तो बाजार में आ जायेगा लोगों को सुकून भी मिलेगा.

झूम बराबर झूम शराबी, हमें पीने का शौक नही पीते हैं गम भुलाने को, गम तो भूल जायेंगे और खतरा भी कम हो जायेगा.