कल रात को घर आ रहे थे, कुछ विलंब हो गया था। रात के ग्यारह बज रहे थे। हम बाईक से थे, वैसे भी घर वाले बाईक से जाने से मना करते हैं। लेकिन शहर में बड़ी गाड़ी में दूगना समय लगता है और काम भी नहीं हो पाता।
सारा समय चौक चौराहों पर ही कट जाता है। इसलिए बाईक ही एक ऐसा साधन है जिससे जल्दी सारे काम निपटाए जा सकते हैं। इसलिए हम अकेले रहने पर बाईक से ही जाना पसंद करते हैं।
रायपुर शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था सुधारने की कप्तान साहब दिल से कोशिश कर रहे हैं। ट्रैफ़िक में सि्पाहियों की नफ़री भी बढा दी गयी है। धुंवाधार चालान काटे जा रहे हैं। सब तरफ़ अफ़रा तफ़री मची है।
सारा समय चौक चौराहों पर ही कट जाता है। इसलिए बाईक ही एक ऐसा साधन है जिससे जल्दी सारे काम निपटाए जा सकते हैं। इसलिए हम अकेले रहने पर बाईक से ही जाना पसंद करते हैं।
![]() |
| घड़ी चौक पर गड्ढा |
हम कल रात तो शहर के मध्य स्थित व्यस्ततम चौराहे घड़ी चौक से गुजर रहे थे। अचानक ही सामने इतना बड़ा गड्ढा आ गया कि गिरते गिरते बचे ।
दो बार तो कार और बाईक से अपनी दोनो तरफ़ की पसलि्याँ तुड़वा चुके हैं। अब शायद हाथ पैर का नम्बर है और मुड़ भी फ़ूटने से बचा है।
रायपुर शहर में आने वाले आम नागरिक और मुख मंतरी से संतरी तक को इस चौराहे पर दिन में कई चक्कर काटने पड़ते हैं ।
यह मंत्रालय के सामने का मुख्य चौक है। जहाँ से प्रदेश की सरकार चलती है। लेकिन यह गड्ढा किसी को दिन में भी दिखाई नहीं देता जिसकी तश्वीर हमने रात में ली है।
दो बार तो कार और बाईक से अपनी दोनो तरफ़ की पसलि्याँ तुड़वा चुके हैं। अब शायद हाथ पैर का नम्बर है और मुड़ भी फ़ूटने से बचा है।
![]() |
| रात 11 बजे आम्रपाली सोसायटी के सामने हाईवे पर मवेशी |
यह मंत्रालय के सामने का मुख्य चौक है। जहाँ से प्रदेश की सरकार चलती है। लेकिन यह गड्ढा किसी को दिन में भी दिखाई नहीं देता जिसकी तश्वीर हमने रात में ली है।
दो किलोमीटर आगे सरके तो नेशनल हाईवे 43पर आम्रपाली सोसायटी के पास मवेशियों का हुजुम लगा हुआ था। कोई बैठा पगुरा रहा था,कोई खड़ा होकर घूर रहा था। कोई अपने आराम में खलल होने से बेचैन था।
तरह-तरह के एक्सन और पोज में गायें बैठी थी। गाड़ियों के हार्न का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। मस्त रहो मस्ती में, आग लगे बस्ती में। कहने का तात्पर्य यह है कि पूरी सड़क हाईजैक हो गयी थी। कोई माई बाप नहीं।
ऐसे में कोई बाईक सवार इनसे टकरा जाए तो उसका राम-नाम सत्य समझो। अगर कोई बड़ी गाड़ी वाला न देख पाए तो इनका राम-नाम सत्य समझो। इस तरह रात को अपने मवेशी खुले छोड़ने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
जब तक इनके मालिकों को जेल नहीं भेजा जाएगा ये नहीं सुधरने वाले। इस तरह हाईवे पर किसी की जान से खिलवाड़ करना ठीक नहीं है। किसी की जान जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
![]() |
| मस्त रहो मस्ती में,आग लगे बस्ती में |