दुकानदार : मैडम, आपका सामान 708 रुपये का हुआ।
महिला ने जब पैसे निकालने के लिए अपना पर्स खोला,
तो दुकानदार ने देखा कि उसके पर्स में टीवी का रिमोट भी है।
दुकानदार : मैडम क्या आप टीवी का रिमोट भी साथ लेकर चलती हैं?
महिला : नहीं, लेकिन मेरे पति जब बाजार चलने से मना करते हैं,
तो उनसे बदला लेने के लिए मैं ऐसा ही करती हूं...
----------------------------------------------------------------------------------------
राम लाल की पत्नी बहुत नाराज थी।
राम लाल: क्युं नाराज हो भागवान?
वह सुनकर फट पड़ी : मैं बच्चों की मां हूं,
कितनी अच्छी तरह से उनका लालन-पालन करती हूं। क्या तुमने कभी मेरी तारीफ़ की?
राम लाल बोला : इसमें नाराज होने की क्या बात?
मैं भी तो उनका बाप हूं, तुमने भी तो कभी मेरी तारीफ नहीं की।
बीवी ने तुनककर जवाब दिया : तुझमें और मुझमें फर्क है। मैं उनकी असली मां हूं।
--------------------------------------------------------------------------------------------
भोलु- मुझे समझ में नहीं आता कि भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?
प्रेमिका- हम दोनों को मिलाने के लिए।
भोलु- वह कैसे?
प्रेमिका- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई।
----------------------------------------------------------------------------------------
एक युवक गांव में अपनी ससुराल गया...
उसने अपनी साली साहिबा को गिफ्ट में सेंट की शीशी दी...
गांव की रहने वाली साली को सेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी,
सो, उसने सेंट हथेली पर डाला और चाट लिया...
युवक को बुरा लगा, और उसने इसकी शिकायत अपने ससुर से की...
ससुरजी तुरंत बोले - बेवकूफ है, परफ्यूम को चाटने से अच्छा तो रोटी में चुपड़कर खा लेती...
----------------------------------------------------------------------------------------
एक सरकारी कार्यालय में एकाउंटेंट के पद के लिए एक उम्मीदवार का इंटरव्यू लिया जा रहा था...
परीक्षक ने पूछा : दो और दो कितने होते हैं...?
सवाल सुनकर उम्मीदवार उठा और आहिस्ते से कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर झांका...
फिर उसने झुककर मेज के नीचे झांका...
कहीं कोई न था...
फिर वह परीक्षक के कान में फुसफुसाया : कितने होते हैं, इसको मारिए गोली... आप बताइए सर, आप कितने करवाना चाहते हैं...?
उसे बिना और कोई सवाल पूछे नौकरी पर रख लिया गया...
फ़ालतु की बात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़ालतु की बात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 14 जुलाई 2010
एक उम्मीदवार का इंटरव्यू--ललित शर्मा
लेबल:
-ललित शर्मा,
फ़ालतु की बात
परिचय क्या दूँ मैं तो अपना,
नेह भरी जल की बदरी हूँ।
किसी पथिक की प्यास बुझाने,
कुँए पर बंधी हुई गगरी हूँ।
मीत बनाने जग मे आया,
मानवता का सजग प्रहरी हूँ।
हर द्वार खुला जिसके घर का,
सबका स्वागत करती नगरी हूँ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)