ताऊ शेखावाटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ताऊ शेखावाटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 जुलाई 2011

उदय की चित्रकारी, रिमझिम रिमझिम बरस्यो पाणी -- ललित शर्मा

बारिश प्रारंभ होते ही प्रकृति का नजारा बदल जाता है, बच्चे-बूढे, जवान, युवतियाँ सब निज-निज तरह से स्वागत करते हैं। सावन की के झूले और फ़िर सावनी त्यौहार मौसम में हरितिमा घोलते हैं। यहीं से तीज त्यौहारों के दिनों की शुरुवात भी होती है। परसों से बारिश की झड़ी लगी, तीन दिन हो गए बरसात रुकने का नाम नहीं ले रही। मौसम को देख कर कवि, गीतकार, चित्रकार सब वर्षा ॠतु का वर्णन अपने माध्यमों से करने लगते हैं। 

बारिश में उदय स्कूल नहीं गया, उसने अपनी अभिव्यक्ति के लिए पेंसिल और ड्राईगशीट को माध्यम चुना और बारिश के चित्र बनाता रहा। अपनी क्रियात्मक क्षमता के हिसाब से चित्र खींच लिया। बाल मन की अभिव्यक्ति रोचक होती है, वह वस्तु या दृश्य को जैसा देखता है वैसा  ही चित्रित करता है, रेखांकन वास्तविक होता है। उदय द्वारा रेखांकित एक चित्र देखिए। उसने अपने रेखांकन के माध्यम से वर्षा का स्वागत किया। अभी कह रहा था कि-"पापा! मैं नाव बनाना भूल गया।" उसने कल कागज की नाव बनाकर चलाई थी। मैने कहा कि- अब नाव चलाते हुए चित्र बनाना, उसे लगाएगें।

एक काव्यचित्र मैंने भी गत वर्ष खींचा था वर्षा ॠतु का। बरसात के साथ नेट-बिजली की समस्या शुरु होने के कारण स्वाध्याय का समय मिल जाता है। नहीं तो ब्लॉग राग में ही दिन बीत जाता और कु्छ समय चैटराम एवं चलभाष मित्रों को भी देना पड़ता है। कल ताऊ शेखावाटी जी के प्रसिद्ध ग्रंथ "हम्मीर महाकाव्य" का अध्यन कर रहा था। उन्होने वर्षा ॠतु का राजस्थानी भाषा में मनोरम चित्रण किया है। हम्मीर महाकाव्य सरल राजस्थानी भाषा में हठी हम्मीर पर लिखा गया है। उसमें से वर्षा ॠतु का वर्णन प्रस्तुत है-

ताऊ शेखावाटी की कृति "हम्मीर महाकाव्य" के "चौथो जुद्ध" सर्ग से

नाचण लाग्या मोरिया देख, घणघौर नभ मडंल में।
चातकड़ै री मीठी पी-पी, गुंजण लागी भू मंडल में।।

अम्बर में च्यारुँमेर घटा, काळी-काळी गरजण लागी।
तपती धरती री छाती पर, मुसळाधार बरसण लागी॥

तपतै तन पर ठंडी-ठंडी, जद टप-टप छांट पड़ण लागी।
जड़िए विरहण मन दरवाजे, ठक-ठक-ठक ठाप पड़न लागी।

अणचाणचुकै ईं धरती रा, सोंवतड़ा भाग जणा जाग्या।
उड़ता बरसंता बादळिया, आया-छाया रस बरसाग्या॥

बादळ री घोर गरजणा स्युँ, सारी घांटियां गरजण लागी।
नभ में बादळियाँ बीच छिपी, बिजळी चम-चम चमकण लागी॥

दुष्टां री प्रीत कदे जैयाँ, थिर पळ भर नीं हो पावै है।
बैयाँ ईं बिजळी छण-छण में, निज पळ पळाट दिखलावै है॥

रिमझिम रिमझिम बरस्यो पाणी, नदियां उमड़ी तळाब भरया।
फ़ूटी कूंपळ तो सुख्योड़ा, सब ठूंठ होग्या हरया-भरया॥

कळ कळ तद बै'ण लग्यो, पाणी सब नदी नाळाँ में।
अर जगाँ-जगाँ होग्यो भेळो, घाट्याँ रै जोहड़ खाळां में॥

ताळाब किनारे जद मेंढक, यूँ टर्र-टर्र टर्राण लग्या।
जाणै गु्रुकुल में टाबरिया, मिल वेद-पुरान सुणाण लग्या॥

चमकण लाग्या जुगनुं चम-चम, अंधियारी काळी रातां में।
सुणके मन में रस आण लग्यो, चकवे चकवी री बातां में॥

ठंडी पुरवाई चाली तो, हर मन में मस्ती छाण लगी।
मुळ्कंती खिलती कळी-कळी, मँडरातां भवर लुभाण लगी।

बिरछां पर झूला पड़ग्या अर, मिळ कामणियाँ झूलण लागी।
तीज्याँ रा गाती गीतड़ला, छोरयां बागां घूमण लागी॥

मन मुदित हुया करसा सगळां, खेतां मे हळियो हांकता।
गायां सागै चाल्या गुवाळ, बंसी री घुन पर नाचता॥

सब हरया-भरया होग्या डूंगर, धरती पै छाई हरियाळी।
बन बाग खिलंतै फ़ुलां स्यूँ, महकण लागी डाळी डाळी॥

ज्यूँ जोबण मद मे चूर होय, धन नुँवी नवेली घूम र'यी।
बैया ही हरी-भरी होय'र, तरवर री डाळयाँ लूम र'यी ॥

झर-झर झरता सारा झरणा, मिल मीठी तान सुणाण लग्या।
तद मस्त जीवड़ा लोग कई, हो भेळा गोठ मणाण लग्या॥

अर घोट-घोट पीवण लाग्या, सब मिलकै भांग-भंगेड़ी तब।
गांजै सुल्फ़ै री चिलम खींच, होग्या मद मस्त नसेड़ी सब॥

अर जाय'र बाग-बगीचां में, सावण रा गीत सुणाण लग्या।
नाचता - कूदंता सगळा, ढप लेय'र कुरजां गाण लग्या॥


NH-30 सड़क गंगा की सैर

शुक्रवार, 11 जून 2010

ताऊ शेखावाटी से रायपुर में मिलन

कई दिनों पहले ताऊ शेखावाटी ने मुझे फ़ोन पर बताया था कि वे रायपुर पहुंच रहे हैं 7 तारीख को प्रखर समाचार वालों ने धमतरी में कवि सम्मेलन में बुलाया है। हमें भी इंतजार था कि ताऊ जी से पुन: मुलाकात होगी।  

ताऊ जी से मेरी मुलाकात 7 तारीख को दोपहर में हुयी। वे अपने साथ स्वरचित सभी किताबे एवं ग्रंथ भी लेकर आए थे मेरे लिए। जिसमें हम्मीर महाकाव्य (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 10वीं की अनिवार्य हिंदी पाठ्यक्रम में पढाया जाता है),

सेर को सवा सेर मिल गया (बाल कथा संग्रह), एक और देवयानी (कहानी संग्रह), सोरठां री सौरभ (नीतिपरक संबोधन काव्य),कह ताऊ कविराय (राजस्थानी हास्य व्यंग्य काव्य) साळाहेली (व्यंग्य काव्य), सुण ळे ताई बावळी ( (व्यंग्य काव्य) हेली सतक सवाई (आत्मबोध परक संबोधन गीत, इस गीत संग्रह में 135 गीत हेली संबोधन से हैं) मुझे भेंट किए। राजस्थानी एवं हिंदी भाषा के मुर्धन्य साहित्यकार एवं हस्ताक्षर से एक माह के अंतराल में पुन: मिलन अच्छा रहा।

ताऊ जी ने एक बात और बताई कि सम्पूर्ण भारत में हरिवंश राय बच्चन जी के पश्चात वे दूसरे कवि हैं जिन्हे जीते जी पाठ्यक्रम में पढाया जा रहा है। नहीं तो मरने के बाद ही कवि्यों का नम्बर आता है। यह भी इन्हो्ने सच ही कहा।

एक बार की घटना बताते हुए कहा कि एक मास्टर उत्तरपुस्तिकाएं जांच रहा था। तो उसने मुझे कहा कि देखिए ताऊ जी आपके जीवन परि्चय में इस लड़के ने क्या लिखा है?

कवि ताऊ शेखावाटी का जन्म 17 सितम्बर 1942को हुआ था और मृत्यु.............सन् में हुयी थी। अब वो बच्चा भी यही मानसिकता लिए बैठा था कि जीवित कवि को तो पाठ्यक्रम में पढाया नहीं जाता, इसलिए मृत्यु तो अवश्य हुयी होगी, झुठी तारीख ही लिख दो शायद सही हो जाए और 5 नम्बर मिल जाए।

ताउ जी से चर्चा के बीच मैने गिरीश भैया को भी फ़ोन करके होटल में बु्ला लिया। अब दो साहित्यकारों की चर्चा का आनंद लेने का मुझे अवसर मिला। प्रतीत हो रहा था जैसे तुलसी दास और रहीम कवि मिले हों।

यह दो साहित्यकारों का मिलन था। साहित्य की चर्चा के साथ साहित्यकारों की चर्चा भी हो रही थी। इस बी्च ताउ जी ने पत्नी महात्म सुनाया। जिसे मैने रिकार्ड कर लिया ।

यह रिकार्ड आपके लिए प्रस्तुत है। यदि चाहें तो डाउनलोड भी कर सकते हैं। काफ़ी चर्चा हुयी, 4बज रहे थे, ताउ को कवि सम्मेलन के लिए जाना था। चाय के पश्चात चर्चा को विराम दिया गया। सब पुन: मिलने का वादा करके विदा ली। 

ताऊ की कविताई

काल के प्रकार

बुद्धि चक्कर खायगी,मिल्यो ना हल तत्काल
छोरो आयो स्कूल स्युं, ले' की एक सवाल

ले' की एक सवाल,  जरा पापा बतलाओ
कितना होवे काल,  जरा सावळ समझाओ

मैं बोल्यो-बेटा! जीवन में तीन काल है
पति-काल, पत्नी-काल, फ़िर कळह काल।

पति-काल

ब्याह होतां'ई सुण सरु,हो ज्यावै पति-काल
होय पति निज पत्नी री, सेवा स्युं खुशहाल

सेवा स्युं खुसहाल, छींक भी जे आ ज्यावे
एक मिनट में पत्नी ल्या झट चाय पिलावे

क्युं जी तबियत ठीक नहीं तो पांव दबा दयुं
बार बार पूछै माथा पर 'बाम' लगा दयुं ।

पत्नी-काल

एक दो टाबर हो गया, पैदा तो तत्काल
आवै पत्नी काल तद, खत्म होय पति-काल

खत्म होय पति-काल, अगर पति चाय मंगावै
"छोरो रोवै है ठहरो!" पत्नी समझावै

या तो छोरै नै थ्हे थोड़ी देर खिलाल्यो
या खुद जाकी आप किचन में चाय बणाल्यो।

कळह-काल

अर फ़िर कुछ दिन बाद में, पूरो जीवन सेस
कळह-काल में ही कटै, ईं में मीन ना मेख

ईं में मीन ना मेख, कळह रो बजे नंगाड़ो
रोज लड़ाई झगड़ो, घर बण जाए अखाड़ो

कह ताऊ कविराय, कदै भी चैन न पावै
तेल,लूण,लकड़ी रै, चक्कर में फ़ंस ज्यावे।


सुनिए पत्नी म्हात्तम-ताऊ द्वारा



डाउनलोड करें