दशहरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दशहरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

निगाह जलती हुई ढिबरी पर -- ललित शर्मा

कनागत (पितृ पक्ष) समाप्त होते ही घरों में साफ़-सफ़ाई का कार्य प्रारंभ हो जाता है। दीवाली ही एक ऐसा त्यौहार है जिसमें घरों की सालाना मरम्मत होती है, छबाई-मुंदाई के साथ-साथ लिपाई पोताई। सभी घरों में एक साथ ही काम चलता है। इसके साथ फ़सल पकने का समय भी आ जाता है, खेत में पानी पलाने से लेकर, पैरा डोरी (धान का बोझा बांधने की रस्सी) बांटने का काम द्रुत गति से जारी रहता है। हरुना धान (जल्दी पकने वाला) आने के कारण भराही गाड़ा भी चलता है। किसान भी चाहता है कि दीवाली से पहले कुछ धान घर में आ जाए तो बेचकर दीवाली का त्यौहार ठीक-ठाक सामर्थ्य के अनुसार मना लिया जाए। चारों तरफ़ काम बोझ, मजदूरों के अभाव में निठल्लों की मौज हो गयी, काम कम और दाम अधिक, रामराज्य के 2 रुपए चावल का असर इतना अधिक हुआ कि दीवाली पर साफ़ सफ़ाई करने के लिए मजदूर ही उपलब्ध नहीं हैं। एकाध मिल गया तो बड़ी बात। अब लगता है कि अपना हाथ जगन्नाथ ही ठीक है।
वाश बेसिन का नल खराब हो गया, चूड़ी जाम होने के कारण मेरे से खुला नहीं। उसे अब काट कर निकालना पड़ेगा। तीन दिनों से प्लम्बर को ढूंढ रहा था। शाम को वह एक दुकान में बैठा मिल गया। बोला कि कल सुबह मुझे मोबाईल पर मिस काल कर देना पहुंच जाऊंगा। इधर व्यस्तता बढने के कारण सुबह उसे मिस काल नहीं दे पाया। शाम को फ़ोन लगाने पर उसने बताया कि ड्रिंक कर लिया हूँ, पीछे से मुर्गों के बासने की आवाज आ रही थी। मैने कहा कि त्यौहार की तैयारी हो गयी क्या? मुर्गे को झटका देने का टैम आ गया? बोला कि- अब काम में नहीं आ सकता, एक जगह दस हजार में ठेका लिया था, काम पूरा होने के बाद भी मजदूरी नहीं दे रहा है, दो दिन से साहब को बोल रहा हूं, मजदूर सिर पर चढाई कर रहे हैं। इसलिए आज उनकी सेवा (दारू सेवा) कर दिया। दो चार दिन सेवा का असर रहेगा तब तक मजदूरी मिल जाएगी। वाश बेसिन का नल निर्बाध चल रहा है। :)

पेंटर के पहुंचने पर पेंटिग का सामान लेने गया। उसका बताया सामान लेकर आया। हॉल में बरसों से एक ही रंग लग रहा है। दूकानदार से वाईल्ड लीलाक कलर मांगा। एसियन पेंट का डिब्बा उसने थमा दिया, दो लीटर के पैक पर 1188 रुपए मूल्य लिखा था, उसने मेरे से 120 रुपए लिए, मैने सोचा की माल सस्ता हो गया है। घर लाने पर पेंटर ने देखा कि रंग तो पहले लगे रंग से मैच नहीं कर रहा था। उसे लौटाने के लिए फ़िर जाना पड़ा। मैने दुकानदार से कहा कि - सब नकली माल रख रखा है, वह बोला असली ही है, बड़े पालिथिन पैक की पैकिंग फ़ूट गयी इसलिए 2-2 किलो के डिब्बे में डाल दिया था। अब असलियत सामने आ गयी। एसियन पेंट के डिब्बे में नकली माल धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। मैने दूसरा डिब्बा लिया, वो एसियन का ट्रेक्टर ब्रांड था, डिब्बा पहचान में आ गया, यही लगता है हमेशा। मतलब दीवाली के नाम पर धड़ल्ले से ठगी जारी है। उसे दो-चार गालियाँ दी कि-तुम सुधरने वाले नहीं हो।

बाड़े में घास अधिक हो गयी, लगातार बरसात होने के कारण उसका उपाय नहीं हो सका, कुछ कांग्रेस घास(गाजर घास) के बीच भी बह कर आ गए और घर के आस-पास उग गए। उदय इनके बीच ही सायकिल चलाता है, मना करने पर भी नहीं मानता, पिछले हफ़्ते रोज रात को खांसता था, एक दिन कहने लगा कि डकार नहीं आ रही, बड़ा व्याकुल दिखा, उसे डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि एक फ़ेफ़ड़े में कफ़ जमा हो गया है। 5 दिन दवाई लेने के बाद ठीक हुआ, यह गाजर घास का दुष्प्रभाव था, लगभग डेढ एकड़ की घास साफ़ करने के लिए मजदूर तो मिलना मुश्किल था, इसलिए घास खत्म करने वाली दवाई छिड़कने के लिए एक मजदूर बुलाया, दवाई कुछ मंहगी है पर घास का उपचार अच्छी तरह से कर देती है। बस छिड़कने के बाद दो-चार घंटे तक बरसात नहीं होनी चाहिए, दवाई छिड़कने का शुरु हुआ तो एक घंटे बाद ही जमकर बरसात हुई, दवाई सब धुल गयी। मतलब गयी भैंस पानी में। करलो खेती, भर लो दंड। आस पास की गाजर घास की छिलाई करवानी पडी, अब फ़िर किसी दिन दवाई का उपयोग किया जाएगा।

दीवाली चोरों के लिए भी है, चोरी उनकी पेट रोजी है, जो भी मिल जाए दीवाली के समय, उठाओ और चलो। पुलिस को दीवाली खर्चा उपर तक पहुंचाना पड़ता है। पिछली दीवाली पर शाम को मैं कहीं गया हुआ था, शालिगराम जी आए थे, जब घर वापस आया तो वे गेट के बाहर खड़े मिले। मुझे किसी अनिष्ट की आशंका हुई, पहुंचने पर उन्होने बताया कि बाड़े में चोर घुसे और कार की हेडलाईट निकाल रहे थे, खट-पट की आवाज सुनकर माता जी बाहर आई तो वे भाग गए, देखा तो कार की लाईट सलामत थी पर स्कूटर की हेडलाईट गायब थी। छोटी सी चोरी के लिए क्या पुलिस थाना जाएं, लोग बड़ी-बड़ी चोरी होने पर नहीं जाते, कौन झमेला करे? थ्री चीयर्स के बाद चोरों के मोहल्ले में ही पहुंच गया। चोरों के सरदार की खबर ली और कहा कि सुबह तक स्कूटर की हेडलाईट कौन ले गया है? मुझे खबर कर देना। सुबह जब सो कर उठा तो गेट के सामने स्कूटर की हेडलाईट लिए दो बंदे खड़े थे, उनका मुखिया बोला- माफ़ कर देना महाराज, ये मेरा दामाद है, अनजाने में इधर चोरी करने घुस गया, कुछ दीवाली खर्चा-पानी निकालने।

थाने के मुंशी को चोरों के ठिकाने का पता था और याराना भी, क्योंकि मुखबिरी भी इनसे ही करानी पड़ती है। एक बार दीवाली पर छेदक चोरहा का दांव कहीं नहीं लगा। दीवाली सूखी ही जा रही थी, मुंशी रोज पहुंच जाता था दीवाली खर्चा के लिए, कभी सिपाही भेज देता था। हलाकान होकर छेदक ने मुंशी के घर पर ही हाथ साफ़ कर दिया। मुंशी चोर ढूंढता रहा, उसे पता ही नहीं चला किसने चोरी की। छेदक के घर पहुंचा, वहाँ जुआ की महफ़िल जम गयी, मुंशी भी ढिबरी की लाईट में दांव पर दांव लगाने लगा। अचानक उसकी निगाह जलती हुई ढिबरी पर पड़ी, उसने पहचान लिया कि ढिबरी तो उसी के घर की है :), छेदक से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि उसी के घर का माल है। मुंशी उसे पकड़ कर थाने ले गया तो दरोगा साहब से छेदक चोरहा ने सच-सच बता दिया कि मुंशी और सिपाही रोज हलाकान करते थे तो मुझे मजबूरी में मुंशी की वाट लगानी पड़ी। मतलब यह है कि दीवाली पर काम के साथ खर्च भी बढ जाता है। खर्च पूरा करने के लिए इंतजाम तो करना पड़ता है।


गुरुवार, 6 अक्टूबर 2011

चचा पंचायती लाल मुहल्ले वाले --- ललित शर्मा

चचा पंचायती लाल मुहल्ले के एक ऐसे पात्र हैं, जिनके बिना कोई सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्य के सम्पन्न होने की कल्पना ही नहीं की जा सकती। समाज सेवा करना इनका बचपन का शौक है और बढ-चढ कर भागीदारी निभाते हैं। नवरात्रि पक्ष शुरु होने वाला था, मोहल्ले में कई वर्षों से दुर्गा स्थापना नहीं हो पा रही थी। इसका मुख्य कारण चचा का इस आयोजन से अलग हो जाना ही था। चचा दुर्गा स्थापना के आयोजन से अलग नहीं होते, अगर उनके गले खर्च की उधारी नहीं पड़ती। कमेटी के सदस्य चंदे का रुपया हजम कर गए और उधारी चचा के गले पड़ गई। बीबी के गहनों को गिरवी धर कर उधारी चुकानी पड़ी। तब से चचा ने कान पकड़ कर तौबा कर ली कि मोहल्ले के छोकरों के चक्कर में नहीं पड़ेगें। इस वर्ष मोहल्ले के छोकरे चचा को फ़ांसने का उद्यम कर रहे थे। चचा को जाकर उन्होने मनाया कि आपके अलग होने से मोहल्ले की शान खराब हो रही है। दुसरे मोहल्लों में दुर्गा स्थापना का आयोजन हो रहा है और आपके रहते हमारा सूना पड़ा है। चचा पुरानी बातों को भूल कर एक बार फ़िर चने के झाड़ पर चढ गए। उन्हे दुर्गोत्सव कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया और दुर्गा स्थापना की कार्यवाही शुरु हो गयी।

चचा की खासियत है कि जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे जिम्मेदारी से करते हैं, चाहे बेगारी हो। सामाजिक कार्य के लिए चंदा मांगने इन्हे कोई शरम नहीं आती। चंदा मांगने के लिए एक से बढ कर एक दोहे गढ रखे हैं। जिस किसी के पास चंदा लेने जाते हैं उसे गरुड़ पुराण की तरह पहले दोहे सुनाते हैं और फ़िर दूहते हैं। कहते हैं - मांगन से मरनो भलो, जो मांगु अपने तन के काज, परमारथ के कारने मोहे न आवे लाज। जब लाज ही त्याग दी तो चंदे का जुगाड़ तो होना ही था। मोहल्ले के लड़के इनके संग चल कर चंदा उगाही में साथ दे रहे थे। परमेश्वर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चंदे के रुपए उसी के पास जमा हो रहे थे। परमेश्वर किसी और ताक में लगा था। चचा सुबह से उसे ढूंढ रहे थे। परमेश्वर मिलने का नाम ही नहीं ले रहा था। होता तो मिलता, मौका और रुपए का सुयोग पाकर वह चंद्रिका के साथ फ़रार हो गया। अब मुर्ति वाला, टेंट वाला, माईक वाला, किराने वाला सबको पैसा चुकाना था। अगर दुर्गा स्थापना नहीं होती तो चचा की नाक कट जाती। कुछ लोग शब्दों की छूरी लेकर प्रतीक्षा में बैठे थे। जिन्होने चंदा दिया था वे चचा का धुर्रा बिगाड़ देते। अब मुड़ पकड़ कर बैठने अलावा चचा के पास दूसरा कोई चारा नहीं था।

संकट के समय अपना ही काम आता है, चचा अपने बचपन के मित्र (मितान) के पास पहुंचे और रोना रोने लगे। मितान ने चचा को दस हजार देते हुए कहा कि - रुपया पैसा की चिंता छोड़ो, पहले काम को निपटाओ, अन्यथा बेईज्जती हो जाएगी। परमेश्वर भाग कर कहाँ जाएगा, उसे एक दिन गाँव में वापस आना ही है। मिलते ही रुपए वसूल लेगें। मितान के एन वक्त पर काम आने से चचा की ठुकाई करने के मंसुबे पाले विरोधियों की योजना पर पाला पड़ गया। चचा ने धूम-धाम से दुर्गास्थापना की और पूजा पाठ चलते रहा। चचा भी सीना तान कर विरोधियों को चिढाते रहे। नवमी को दुर्गा विसर्जन के पश्चात दसमी को दशहरा मनाने की परम्परा है। इस दिन रावण का पुतला जला कर लंका लूटी जाती है। साल भर से लोग दशहरा के त्यौहार का इंतजार करते हैं। इस दिन रावण वध स्थल पर मेला भी भरता है। चाट-गोलगप्पे से लेकर मिठाई और खिलौनों की दुकाने सजती हैं। काफ़ी रौनक रहती है। दशहरा का रावण बनाने का जिम्मा भी चचा के ही गले पड़ गया। चचा चुनौतियों को स्वीकार कर लेते हैं बिना आगा-पीछा सोचे। यही उनकी खास बात है। दुर्गोत्सव में दस हजार की चपत लगने के बाद भी नहीं चेते। काकी ने बहुत समझाया कि इस पचड़े में मत पड़ो। पर चचा न जाने किस मिट्टी के बने थे। "चाहे जूते पड़े हजार, तमाशा घुस के देखेंगे।"

रावण का कद दिनों दिन बढते जा रहा है, हर साल रावण के पुतले का खर्च भी बढ जाता है। चचा ने सामान का जुगाड़ किया, बच्चे-कच्चे सब मिल कर रावण का पुतला बनाने लगे। 10 हंडिया लगा कर दशानन बनाया गया, उसे रंग पोत कर रावण की शक्ल दी गयी। घास फ़ूस भरकर रावण का धड़ भी बन गया। लाल-नीली-पीली पन्नियाँ लगा कर उसे भी स्वरुप दिया गया। अब फ़ायनल टच देना था, रावण के धड़ पर शीश लगाना था। तभी एक सांड गैइया को दौड़ाते हुए आया और गैइया दशानन के शीश उपर आकर गिर पड़ी। जिससे 4 हंडिया फ़ूट गयी। चचा की खोपड़ी भन भना गयी। बना बनाया रायता बिखर गया। सांड भी जान का दुश्मन बन गया। गैइया को दौड़ाना था तो थोड़ी देर बाद दौड़ा लेता, फ़िर रावण की तरफ़ ही दौड़ाने की क्या जरुरत थी। फ़ालतु काम बढा दिया। 4 मुड़ी फ़ूट गयी, फ़िर रोते गाते उन्हे तैयार किया और सुबह हो चुकी थी नहाने धोने चचा घर में घुस गए। रावण दुवारी मे खड़ा था। इधर पता नहीं कहाँ से गायों का झुंड फ़िर आ गया। चचा के आते तक रावण के पैजामे हो ही साफ़ कर गया। अब किस्मत ही खराब हो तो क्या किया जा सकता है।

चचा जब वापस आए तो रावन नंगा खड़ा था, माथा पीट लिया, रावण को नया पैजामा पहनाया गया। सवाल इज्जत का था। एक रात का जागरण करने के बाद रावण तैयार हुआ था। अब चचा ने सोच लिया कि इसे ठिकाने पर लगा दिया जाए। नहीं तो फ़िर कोई समस्या आ सकती है। रावण को मैदान के बीचों बीच खड़ा कर दिया और छुट्टी पाई, शाम को रावण दहन हो जाएगा सोच कर चचा सोने के लिए चले गए। चचा के सोते ही बरसात शुरु हो गयी। घनघोर बारिश हुई, एक घंटे में पानी ही पानी हो गया। रावण बरसात के पानी से भीग गया। शाम को लोग इकट्ठे होने लगे, भीगा हुआ रावण कैसे जलेगा? इस पर चर्चाएं होने लगी। चचा का विरोधी गुट इसे उनकी लापरवाही बता रहा था कि रावण को शाम को खड़ा करना था। तब तक किसी टीन शेड के नीचे रख कर दिया जाता तो भीगता नहीं। साल भर का त्यौहार अब कैसे मनेगा? रावण के भीगने की खबर चचा तक पहुंच गयी थी। वे अब घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। विरोधी गुट के लड़के दारु पीकर चचा को गरियाते घूम रहे हैं कि मिल जाए तो उनकी मरहम पट्टी का इंतजाम किया जाए। चचा की खबर ली जाए, हम भी रावण भाटा में खड़े होकर रावण दहन का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग चिल्ला रहे है कि एक कनस्तर मिट्टी तेल डाल कर रावण को आग लगा दी जाए। रावण को तो हर हाल में जलाना है। भले आतिशबाजी न हो। माहौल की दशा और दिशा सही नजर नहीं आ रही। इसलिए घर की तरफ़ खिसकने में ही भलाई है। आप भी चलिए, फ़ालतु तमाशे में क्या रखा है? बाकी समाचार कल के अखबार में पढ लेगें कि चचा और रावण का क्या हुआ? आखिर चचा पंचायती लाल फ़िर फ़ंस ही गए।

ब्लॉगोदय एग्रीगेटर

सोमवार, 18 अक्टूबर 2010

रावण भाटा से सीधी रपट---------ललित शर्मा

दशहरा पर्व की चित्रावलियाँ--रावण भाटा से सीधी रिपोर्ट

रावण तैयार है युद्ध के लिए

उदय भी  पहुंच चुके हैं युद्ध के मैदान में

हा हा हा हा मैं ही हूँ दशानन

युद्ध का मैदान सज रहा है

तब तक गोल गप्पे का मजा ले लिया जाए

चाट वाले राजु की दृष्टि से रावण भाटा

गुब्बारे वाले भी हैं-उदय को चाहिए

राम लीला शुरु हो चुकी है

राम रमापति कर धनु लेहू

कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू और अशोक भाई पधार चुके हैं

अशोक भाई विजयादशमी की शुभकामनाए देते हुए

कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहु, ललित शर्मा, राधा कृष्ण टंडन

दो लाख का अनुदान दो-मैं प्राणोत्सर्ग करने तैयार हूँ

रावण दहन की तैयारी

रावण के पुतले में मंत्री जी ने आग लगाई

धू धू करके जलता रावण

प्रतिवर्ष यही गति है रावण की

एखर का भरोसा चोला माटी के हे