ललित शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ललित शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 नवंबर 2012

नागार्जुन एवं राजमहल ......Sirpur Chhattisgarh......... ललित शर्मा

राजमहल का दृश्य 
प्राम्भ से पढ़ें 
सिरपुर में उत्खनित सभी पुरा धरोहरों को एक गलियारा बना कर जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद कहीं से भी रास्ता पकड़ लीजिये, आप सिरपुर की धरोहरों का दर्शन किसी से रास्ता बिना पूछे कर सकते हैं। सिरपुर में आज हमारा अंतिम दिन था, दोपहर तक हमें यहाँ से रवानगी डालनी थी। इसलिए सुबह ही तैयार होकर राजमहल परिसर के अवलोकनार्थ चल पड़े। जब सिरपुर दक्षिण कोसल के पांडूवंशियों की राजधानी थी तो राजप्रसाद भी होना अत्यावश्यक है तभी राजधानी होने का दावा पुख्ता होता है। महानदी के तट पर पूर्वाभिमुख राजप्रसाद के अवशेष प्राप्त हुए हैं। अरुण कुमार शर्मा के निर्देशन में 2000-2001 में यह विशाल परिसर प्राप्त हुआ। पुरातात्विक प्रमाणों के आधार पर उन्होंने इसे राजप्रसाद घोषित किया।

राजसभा में राजीव एवं प्रभात सिंह 
यह राजप्रसाद सिरपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप है। जब हम यहाँ पहुचे तो इसके सामने हेलीपेड बना हुआ दिखाईदिया। इससे जाहिर होता है कि  आगमन से पूर्व किसी विशिष्ट विभूति का आगमन हो चुका है। एक तरफ जहाँ वर्तमान सिरपुर गाँव को विस्थापित करने की चर्चा चल रही है दूसरी तरफ शासन नवीन अस्पताल का निर्माण  कराया जा रहा है। राजप्रसाद की दीवारों को देखने से लगता है कि यह ईमारत बहुमंजिला रही होगी। पक्की ईंटो से निर्मित राज प्रसाद का प्रथम कक्ष प्रहरियों के लिए है, इसके पश्चात् स्वागत कक्ष, राजसभा, इसके चरों और गलियारा है, राजसभा में प्रवेश के लिए उत्तर की तरफ भी एक द्वार बना हुआ है। राज सभा में राजा का विश्राम कक्ष, सहयोगी कक्ष आस पास बने है। सभा गृह दो भागों में विभक्त है, पहले भाग में राजा के समीप मंत्री, महामंत्री एवं विशिष्ट सभासद स्थान पाते होंगे। उसके पश्चात् अन्य सभासदों के बैठने का स्थान है।

नागार्जुन निवास एवं स्तूप 
राजसभा के प्रथम खंड में लगभग 20 प्रस्तर स्तम्भ के अवशेष दिखाई देते हैं। राजसभा के गलियारे के बाद, मुख्य महिषी, पट्ट महिषी, अन्य परिचारिकाओं के कक्ष हैं, उत्तर दिशा में पाक शाला के अवशेष दिखाई देते  हैं. वास्तु  के अनुसार उत्तर- पश्चिम में पाकशाला होने का अनुमान जंचा नहीं। पाकशाला अवश्य ही आग्नेय कोण में होनी चाहिए। हो सकता है अगले किसी प्रयास में प्राप्त हो जाये। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अनुमान होता है कि राजप्रसाद का क्षेत्र विस्तृत रहा होगा। पश्चिम का हिस्सा महानदी के चौड़े हुए पाट की भेंट चढ़ गया है। जब राजप्रसाद में राजा का निवास होगा तब महानदी के तट पर इस महल की रौनक देखते ही बनती होगी। महानदी से आते हुए पवन के ठण्डे झकोरे महल को शीतल रखते होंगे। 

राजमहल सिरपुर 
राजमहल से चल कर थोड़ी दूर पर स्थित नागार्जुन के निवास स्थल पर पहुंच गए। कहते हैं कि प्रसिद्द रसायनज्ञ नागार्जुन  सिरपुर आकर रहे थे। इस परिसर  में तीन निवास स्थान दिखाई देते हैं। प्रमुख निवास के सामने स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं। स्तूप का शीर्ष इस संरचना से ही उत्खनन में प्राप्त हुआ है। नागार्जुन का सिरपुर आना बड़ी बात है। नागार्जुन सिरपुर आकर रहे होगें तो अवश्य ही यह बौद्ध धर्मावलम्बियों के निवास का प्रमुख केंद्र था। सिरपुर में प्राप्त विहारों से नागार्जुन के सिरपुर आगमन को प्रमाणिक बल मिलता है। भारत में बौद्ध धर्म से सम्बंधित पुरातात्विक स्थलों पर मनौती स्तूप प्राप्त होते रहे हैं। यह स्तूप प्रस्तर एवं धातुओं के होते हैं, श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार प्रस्तर या धातु के मनौती स्तूपों का निर्माण करते थे।

मनौती स्तूप 
ऐसा ही एक प्रस्तर मनौती स्तूप बाजार क्षेत्र के श्रेष्ठी के निवास (इसे धातु मूर्ति शिल्प कार्यशाला नाम दिया गया है) से प्राप्त हुआ है तथा  जहाँ से प्राप्त हुआ इसे उसी स्थान पर रख भी दिया है। मनौती मानने की परम्परा प्राचीन काल से लेकर आज तक चली आ रही है। लोग इष्ट स्थानों पर मनौती मानते थे और मनवांछित फल प्राप्त होने पर मनौती मने गए स्थान पर उन वस्तुओं का अर्पण  थे। जैसे कुछ स्थानों पर वर्त्तमान में बकरा और भैंसा मनौती के रूप में कटे जाते हैं. उसी प्रकार बौद्ध धर्मावलम्बी मनौती पूर्ण होने पर मनौती स्तूपों का निर्माण कर स्थापित करवाते थे। जो उनके नाम से जाना जाता था। यहाँ से हम अब एक नयी पुरातात्विक साईट के सर्वेक्षण के लिए चल पड़े।   ........... जारी है ........ आगे पढ़ें .........

गुरुवार, 7 जुलाई 2011

हसदा-2 में शाला प्रवेशोत्सव -- ललित शर्मा

अभनपुर ब्लॉक के ग्राम हसदा-2 में 5 जुलाई को शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष अशोक बजाज जी, सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि व्यासनारायण साहू, स्कूल के प्राचार्य कार्ले, किसान राईसमील के अध्यक्ष माधो लाल मिरी एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एंव शाला परिवार के साथ विद्याथी उपस्थित थे। रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकों के साथ गणवेश वितरण किया गया। अशोक बजाज जी ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों का मिठाई खिला कर स्वागत किया। वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने एवं नशा मुक्ति का संदेश इस अवसर पर अशोक बजाज जी ने दिया। कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत हैं:-

सरपंच, अशोक बजाज, ललित शर्मा, माधो  लाल, नोहरु राम
नशा मुक्ति कार्यक्रम
 विद्यार्थी
पुस्तक एवं शालेय गणवेश वितरण
विद्यार्थी
शालेय प्रांगण में बजाज जी के द्वारा
शालेय प्रांगण में मेरे द्वारा

NH-30 सड़क गंगा की सैर

गुरुवार, 23 जून 2011

संरक्षण कार्य पूर्ण - मदकू द्वीप से लौटकर - ललित शर्मा

11 मई को मदकू द्वीप की यात्रा की थी और इस पर मदकू द्वीप! प्राचीन एतिहासिक स्थल --भाग -1 तथा मदकू द्वीप की यात्रा और ऐतिहासिक तथ्यों से परिचय एवं चित्रों में मदकू द्वीप की सैर नामक तीन पोस्ट भी लगाई थी। ठीक एक महीने बाद 10 जून को मेरा पुन: मदकू द्वीप जाना हुआ। वहाँ पुरातत्वविद् अरुणकुमार शर्मा जी एवं उत्खनन निर्देशक प्रभात सिंह से मुलाकात हुई। संरक्षण एवं पुनर्संरचना का कार्य पूर्णता पर है। पिछली भेंट में शर्मा जी ने बताया थाकि उत्खनन स्थल की बारिश एवं धूप से सूरक्षा के लिए डोम बनाने का कार्य प्रारंभ होने वाला है। अब उन्होने कहा कि डोम बनाने का कार्य लालफ़ीताशाही की भेंट चढ गया। बरसात आने वाली है और कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उत्खनन स्थल पर पानी भी भर सकता है, जिससे पुरातात्विक सामग्री को नुकसान हो सकता है।
पश्चिम मुखी बड़े मंदिर के सामने हम लोग
अरुण शर्मा जी ने बताया कि यहाँ के मंदिरों को कई राजाओं ने अपने शासन काल में बनवाया है। यह मंदिर एक कतार में सीढी दार बने हैं, मुख्य मंदिर से इनकी उंचाई कम होते चली गयी। इसका कारण यह है कि राजा अपने पुर्वजों का सम्मान करते हुए उनके बनाए मंदिर से कम उंचाई में अगला मंदिर बनवाते थे। इससे मंदिर एक श्रृंखला में सीढी दार बने हैं। मंदिरों के निर्माण में पुर्वजों का सम्मान रखने की अद्भूत परम्परा की मुझे नयी जानकारी मिली। नहीं तो दो भाईयों में विवाद होने पर निर्माण की उंचाई बढते ही जाती है। कुछ दिन पहले संस्कृति मंत्री ने स्थल  का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को किसी भी मद से डोम बनाने के लिए निर्देश दिया था। देखते हैं अब कब तक यहाँ डोम का निर्माण होता है।
 
संरक्षण एवं पुनर्संरचना
पिछली बार मैं जिस रास्ते से गया था, वह रास्ता अब बंद हो चुका है। मैं बड़ी मुस्किल से मदकू द्वीप पहुंचा। सड़क एवं पुलिया निर्माण के कारण कड़ार और कोतमी वाला मार्ग अवरुद्ध है। एक बरसात के बाद तो वहां से चक्के की गाड़ी निकलना संभव नहीं।  मुझे इस रास्ते से जाने में अधिक समय और कठिनाई का सामना करना पड़ा। 5 किलो मीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। वापसी में मदकूद्वीप के पश्चिम वाला एनीकेट बन गया है। उसी रास्ते से मदकू गाँव और खोलवा होते हुए आया। पक्की सड़क है, अब जाना है तो यही मार्ग श्रेष्ठ है। अगर एनीकट पर शिवनाथ का पानी नहीं चढा हो तो चार चक्के की गाड़ी आराम से पार हो सकती है। अब मैने मदकू द्वीप जाने के सभी रास्ते देख लिए। कुछ चित्र पुनर्संरचना के भी लिए। आपके लिए प्रस्तूत हैं।

वो देखिए उधर भी कुछ मिला है- अरुण शर्मा जी
संरक्षण कार्य प्रारंभ है
जलेश्वर महादेव का मंदिर-युगल मंदिर में से एक
मंदिर के बगल से उत्खनन स्थल का चित्र
प्राचीन यज्ञशाला के अवशेष

उत्खनन में प्राप्त 4 फ़ीट उंचाई का शिवलिंग
उत्खनन में प्राप्त एक मुर्ति