पाकिस्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पाकिस्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 मार्च 2011

कौन जीतेगा कौन हारेगा? एक सवाल मित्रों से --- ललित शर्मा

आज हिन्दुस्तान और पाकिस्तान का घमासान देखने बैठ गए। लड़खड़ाते हुए हिन्दुस्तानी बल्ले बाज सम्मान जनक स्कोर तक पहुंच गए। रियाज ने अच्छी बॉ्लिंग की, 5 विकेट लिए। सचिन शतक से चूके। पाकिस्तानी पारी को लेकर ऑनलाईन मित्रों से कुछ सवाल किए।हि्न्दुस्तानी बॉलर कौन चलेगा? फ़िल्डिंग कैसी रहेगी? और कौन जीतेगा?
अवधिया  जी हिन्दुस्तानी खिलाड़ियों के मैच से निराश दिखे। उन्होने सीधे ही कह दिया कि "हारेगें।"
संजीत त्रिपाठी जी ने कहा- "जीतना ही है।"लेट्स सी। सट्टेबाजों ने भाव भारत का 30 पैसे खोला था जो कि शाम साढ़े चार बजे 80 पैसा हो गया था।
राजीव तनेजा जी ने  कहा कि--वे मैच कम देखते हैं, इसलिए अंदाजा नहीं लगा सकते।
अजय झा जी ने कहा-सब बहुत ही अच्छा अच्छा होगा सर,आप तो जश्न क इंतज़ाम करिए
राजेन्द्र तेला जी ने कहा-aashaawaadee desh premee hoon, जहीर की बॉलिंग चलेगी
ज्वेल प्रकाश ने कहा-भारत जी्तेगा, बॉलिंग भी अच्छी रहेगी।
संजय भास्कर ने कहा- पता नहीं, पर मैच अच्छा था

अब मैच शुरु हो गया है। आगे देखते हैं क्या होता है?
--