![]() |
| ललित शर्मा द्वारा निर्मित |

सृजनशील हाथ सृजन कार्य मे निरंतर लगे रहते हैं, यह एक साधना है, इस साधना से नई कृतियों का जन्म होता है, जिसमें सृजनकर्ता की वर्षों की मेहनत लगी रहती है।
जब उचित समय आता है तभी वह संसार के सामने आती हैं। आज एक ऐसी जुनूनी महिला सृजनकर्ता श्रीमति अल्पना देशपांडे जी से आपका परिचय कराते हैं, अल्पना जी जो हैंडमेड (हस्त निर्मि्त) ग्रीटिंग कार्ड के संग्रहण एवं निर्माण का दीवानगी की हद तक शौक है।

इनके संग्रह में अभी तक 12,345 के लगभग हस्त निर्मित ग्रीटिंग कार्ड हैं, जिसमें कुछ हजार इनके द्वारा निर्मित हैं, बाकी मित्रों द्वारा निर्मित हैं।
अल्पना जी के ग्रीटिंग कार्डस में इतनी विभिन्नताएं हैं कि अगर हम उन्हे निर्माण सामग्री एवं उनकी विशेषताओं के आधार पर विभाजित करें तो कई हजार विभाग बन जाते हैं।
अल्पना जी के ग्रीटिंग कार्डस में इतनी विभिन्नताएं हैं कि अगर हम उन्हे निर्माण सामग्री एवं उनकी विशेषताओं के आधार पर विभाजित करें तो कई हजार विभाग बन जाते हैं।
कल 27/03/2010 शनिवार को छत्तीसगढ शासन के संस्कृति विभाग के तत्वाधान मे गुरु घासीदास संग्रहालय की आर्ट गैलरी में इनकी प्रदर्शनी प्रांरभ हुई, जिसका शुभारभ प्रख्यात रंग कर्मी राजीव रंजन पाण्डेय जी ने किया,
इस अवसर काफ़ी संख्या में दर्शक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोग उपस्थित थे।
इस अवसर काफ़ी संख्या में दर्शक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोग उपस्थित थे।
इनके हस्त निर्मित बधाई संदेशों की प्रदर्शनी 31 मार्च रात प्रतिदिन सांय 5 बजे से 9 रात्रि बजे तक चलेगी,
रायपुर के आस-पास के मित्रों से नि्वेदन हैं कि आप प्रदर्शनी में अवश्य ही आएं, तथा कला के प्रति समर्पित सुश्री अल्पना देशपांडे जी का उत्साह वर्धन करें।
रायपुर के आस-पास के मित्रों से नि्वेदन हैं कि आप प्रदर्शनी में अवश्य ही आएं, तथा कला के प्रति समर्पित सुश्री अल्पना देशपांडे जी का उत्साह वर्धन करें।
अल्पना जी अपने शौक के प्रति पुर्णत: समर्पित हैं, मै जब से इन्हे जानता हुँ तब से इनमें मैने एक जीवटता देखी है, घर-परिवार, बच्चों, एवं अपने असिस्टेंट प्रोफ़ेसर(आप कालेज में गृह विज्ञान की व्याख्याता हैं) के पेशे के साथ, अपने शौक को भी जीवित रखना एक बहुत ही बड़ी बात हैं। हम इनके जज्बे को सलाम करते हैं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करतें।
एक निवेदन और है मेरी तरफ़ से, अगर आप अल्पना जी के बधाई संदेश संग्रहण मे अपना योगदान देना चाह्ते हैं तो अपने हाथों से बनाकर कम से कम 5-5 ग्रीटिंग कार्ड अवश्य भेजे,
जिससे आपका भी योगदान स्थाई रुप से इनके संग्रहण के लिए हो सके। जो भाई बहन विदेशों में रहते हैं उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे भी अपना बहुमुल्य समय निकाल कर योगदान दें।
जिससे आपका भी योगदान स्थाई रुप से इनके संग्रहण के लिए हो सके। जो भाई बहन विदेशों में रहते हैं उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे भी अपना बहुमुल्य समय निकाल कर योगदान दें।
पता हैं-- अल्पना देशपाण्डे C/o ललित शर्मा, अभनपुर जिला रायपुर छ ग- पिन 493 661