![]() |
| एंजिल की क्लास (शिवकुमार तिवारी) वाईस प्रेसिडेंट |
आरम्भ से पढ़ें
अप्पु की शादी तो निपट गई, पारिवारिक माहौल में बड़ी धमा चौकड़ी हुई। अब चर्चा करते हैं निम्बाहेड़ा के एंजिल याने आदित्य बिड़ला सीमेंट के वाईस प्रेसीडेंट शिवकुमार तिवारी जी की।
इन्हे एंजिल इसलिए कहते हैं कि ये सभी के सुख दुख में शरीक रहते है और किसी को तकलीफ़ हो जाए तो एक एंजिल की तरह ही अपनी भूमिका निभाते हैं यह मुझे विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है इसलिए मैं भी इन्हे एंजिल ही कहुंगा,
मै एक यायावर की तरह भ्रमण करने वाला ही रहा हूँ और राजनीति के गलियारे में तरह-तरह के लोगों से पाला पड़ा है जो हम प्याला हम निवाला बने। लेकिन एंजिल की बात ही कुछ और है, एंजिल के व्यक्तित्व ने मुझे प्रभावित किया। एंजिल एक सुहृदय सुंदर व्यक्तित्व के स्वामी हैं और अपनापन भी इतना है कि एक पराए को अपना बनाने में समय नहीं लगता।
इतनी बड़ी फ़ैक्टरी को चलाने के लिए सबसे घुल मिल जाने वाला व्यक्तित्व ही प्रथमत: काम आता है। अगर एक मजदूर के कार्य की प्रशंसा करके उसके पीठ पर हाथ रख दिया जाए तो उसका उत्साह बढ जाता है और दुगनी उर्जा से काम करता है। कुछ ऐसा ही मिलनसार स्वभाव मुझे लगा।

| पद्मसिंग, तुहिना,पीके सिन्हा, पीऊ, एंजिल, दादा,नेहा |
फ़ैक्टरी के भ्रमण से पहले उन्होने कहा कि मै आपको सीमेंट बनाने एवं पावर बनाने की प्रक्रिया यहीं समझा देता हूँ जिससे आपको फ़ैक्टरी में घूमते वक्त समझने में आसानी हो जाएगी।
बस फ़िर क्या था शुरु हो गया एक इंजीनियरिंग का पीरियड। बहुत दिनों बाद लगा कि एक क्लास रुम में हम बैठे हैं और सीनियर प्रोफ़ेसर हमारा मार्ग दर्शन कर रहे हैं।
क्लास रुम और यहां फ़र्क इतना बस था कि क्लास रुम में नास्ता नहीं दिया जाता यहाँ नास्ते की प्लेट हमारे हाथों में थी कोल्ड ड्रिंक के साथ। बच्चे भी लेक्चर का आनंद ले रहे थे। एंजिल भी मजे से हमें जानकारी दे रहे थे। हमें भी आनंद इसलिए आ रहा था कि नोट्स किसी से चेक नहीं कराने हैं।

| इंकलाब जिंदाबाद |
सीमेंट के लिए लाईम स्टोन कहां से आता है और उसमें अन्य केमिकल मिलाकर क्लिंकर कैसे बनाया जाता है? क्लिंकर की पिसाई कहां होती है और उसे सीमेंट के ग्रेड में बदल कर कैसे उपयोग में लाया जाता है? इन सब विषयों पर चर्चा हुई।
उन्होने हमारे प्रश्नों का जवाब भी खुश होकर दिया। जिससे हमारे ज्ञान में वृद्धि हुई। थर्मल पावर प्लांट में कोयला हमारे बिलासपुर से ही आता है। पानी पास के स्रोत से।
पानी को फ़िल्टर किया जाता है, उससे सारे मिनरल निकाल लिए जाते हैं। तब पानी और कोयले के संयोग से बनी हुई भाप टरबाईनों को घुमाती है और उससे बिजली प्राप्त होती है। हमने टरबाईने देखी और विद्युत नियंत्रित करने वाला कंट्रोल रुम भी।
जहाँ 5-6 लोग 24 घंटे निगरानी करते रहते हैं। कहीं किसी उपकरण में खराबी तो नहीं आ गयी। यहाँ 75 से 100 मेगावाट तक बिजली बनती है। मैने कोरबा का प्लांट देखा था वहां 400x4 मेगावाट बिजली बनती है।
![]() |
| सीमेंट प्लांट |
एंजिल हमें पावर प्लांट में स्वयं घुमाने ले गए, साथ में उनका स्टाफ़ भी था। इनके कार्यों में कुशल प्रबंधन की झलक हमें स्पष्टत: दिखाई देती है।
पहले थ्योरी समझने के कारण हमें प्लांट में लगी हुई मशीनों के विषय में समझने मे आसानी हो गयी। तुहिना ने वहाँ पर भी एंजिल से सवाल किए और प्लांट के सिस्टम को गंभीरता से समझा।
पद्म सिंग और मैं चित्र लेते रहे अपनी यादों को स्थाई रुप से संजोने के लिए। प्रद्युत भी सहभागी थे। ( इनकी चर्चा पद्मसिंग जी ने की है)
यहाँ हेलमेट लगाना आवश्यक है सुरक्षा की दृष्टि से। जब हम ग्राऊंड पर फ़ैक्टरी देखने निकले तो वर्षा प्रारंभ हो चुकी थी। इसलिए गाड़ी में बैठे बैठे ही फ़ैक्टरी का एक चक्कर लगाया।
![]() |
| क्लास के बाद चर्चा और चाय |
जहाँ से प्लांट में लाईम स्टोन आता है वहां से लेकर क्लिंकर के निर्माण होने तक। हमें फ़ैक्टरी में आए लगभग तीन घंटे हो चुके थे अब भूख लगने लगी तो वहां से सीधे ही घर पहुंच गए खाने पर।
राजस्थान में शादियों में फ़ीणी और घेवर का अलग ही महत्व होता है। घेवर में फ़ुल चाशनी होती है और फ़ीणी में कम। इसलिए मैने फ़ीणी का स्वाद लिया, बड़ी मजेदार थी।
थोड़ी देर में एंजिल भी खाने पर आ गए और उनसे काफ़ी चर्चा हुई। एंजिल से एक यादगार मुलाकात ताजिंदगी याद रहेगी। हमने इस मुलाकात को यादों के खजाने में जमा कर लिया है।
एक यायावर की डायरी में यह मुलाकात दर्ज हो चुकी है। इंदु बहन के बहाने से यह यादगार मुलाकात हुई, उन्हे ढेर सारा साधुवाद और एंजिल को भी ढेर सारी शुभकामनाएं, हमेशा यही स्नेह बनाए रखें। आगे पढ़ें