ब्लॉगवाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लॉगवाणी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 मार्च 2010

ब्लागवाणी से एक प्रश्न-------यह क्यों हो रहा है?

ब्लाग वाणी पर एक चमत्कार हो रहा है और मेरी समझ में नहीं आ रहा कि क्यों और कैसे हो रहा है? २५/०२/२०१० को रात ९ बजे करीब मैंने ब्लाग वाणी खोली तो उस पर अजीज बरनी के ब्लाग पर मुझे राजकुमार सोनी की पोस्ट दिखाई दी.मैंने ब्लाग खोल कर देखा तो राजकुमार सोनी की ही पोस्ट खुल रही थी. तो मैंने राजकुमार सोनी को फोन लगाया कि अजीज बरनी के ब्लाग पर कब से लिखना शुरू कर दिया? वो अचम्भे में पड़ गए.......बोले ललित भाई मै तो नया आदमी हूँ मुझे नहीं मालूम ये क्या हुआ है? 
फिर मैंने मैंने दुबारा खोल उस ब्लाग को खोल कर देखा तो पोस्ट एरर बता रहा था. फिर मैं अपना काम करने लग गया. थोड़ी देर बाद देखा तो वही पोस्ट अब राजकुमार सोनी के ब्लाग पर लगी हुयी दिख रही है....इसके बाद मैंने ब्लाग्वनी रिफ्रेस किया तो अजीज बरनी का ब्लाग गायब हो चूका था ब्लाग वाणी  से.....उसके ऊपर नीचे लगी हुयी पोस्ट दिखाई दे रही थी.....चलो अब यह बात आई गयी हो चुकी थी.........मैंने भी कुछ लोगों से पूछा कि यह कैसे हुआ तो माकूल जवाब नहीं मिला.
अभी कल रात को होली जला के आने के बाद नेट शुरू किया और आदत के अनुसार ब्लाग वाणी रात १०:३० के आसपास खोला तो देखा कि ताऊ डोट कॉम पर पोस्ट दिखी "दूध वाले भैया".......मैंने सोचा की ताऊ जी की तो कोई पोस्ट इस समय तो नहीं आती. हो सकता है होली पर कोई विशेष पोस्ट लगाई हो... खोला तो वह पोस्ट किसी बलराम अग्रवाल जी के  ब्लाग अपना दौर पर  खुल रही थी........और यह पोस्ट कब तक ब्लाग वाणी पर रही फिर मैंने नहीं देखा. लेकिन आज नहीं दिख रही है.
मेरा प्रश्न ब्लाग वाणी से है कि किसी दुसरे के ब्लाग में उस ब्लाग का लेखक हुए बिना ही कैसे लेखक के तौर पर दिखाया गया ?..ब्लाग किसी का है और .....उसमे किसी और की पोस्ट दिख रही है........उसमे पोस्ट लेखक का भी नाम दिखाई दे रहा है? यह एक गंभीर मामला है...........ऐसा क्यों हो रहा है...........मैं सारे स्क्रीन शाट इसमें लगा रहा हूँ ----सब देख समझ सकते हैं कि क्या हुआ है? 

स्पष्ट देखने के लिए चित्र पर क्लिक करें