मोबाईल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोबाईल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 दिसंबर 2017

मोबाइल का अविष्कार चौदहवीं शताब्दी में

छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले के गंडई ग्राम में फणी नागवंशीकालीन 13 वीं शताब्दी का प्रस्तर निर्मित शिवालय है। इसकी बाह्य भित्तियों में प्रतिमा अलंकरण है। भित्तियों में विभिन्न पौराणिक प्रसंगों को लेकर बनाई गयी प्रतिमाएँ जड़ी हुई हैं।
मोबाईल पर बात करती स्त्री 
इन प्रतिमाओं में से एक प्रतिमा मेरा ध्यान विशेष रुपये से आकर्षित किया। इस प्रतिमा में एक स्त्री पलंग पर तकिए का सिरहाना लिए लेटी हुई है और उसके पैर भित्ति पर रखे हुए हैं तथा बाएँ हाथ को कान पर लगा रखा है।  

इस प्रतिमा को देखने से लगता है कि शिल्पकार कोई भविष्यवक्ता है जो आने वाली शताब्दी को अभिव्यक्त कर रहा है। 

हाँ जी, लगता है शिल्पकार ने इक्कीसवीं शताब्दी के मोबाइल युग शिल्प माध्यम से दिखाने प्रयास किया है। वर्तमान में यह दृश्य बहुधा दिखाई दे जाता है जब कोई स्त्री या पुरुष पलंग पर लेटकर चलभाष से कानाबाती करती दिखाई दे जाता है।

खैर तत्कालीन प्रसंग कुछ इससे पृथक या भिन्न रहा होगा। परन्तु वर्तमान में तो यह चलभाष की कानाबाती दिखाई देती है। सुदूर ग्रामांचल में होने के कारण यहां पर्यटक कम ही पहुँचते हैं। 

अगर खजुराहो जैसे मंदिरों में यह शिल्पांकन होता तो गाईड पर्यटकों को मोबाइल फोन की बातचीत बताकर रोमांचित अवश्य करते। 

गुरुवार, 14 जुलाई 2011

ट्रिनSSS ट्रिनSSS ट्रिनSSS - ललित शर्मा

ट्रिनSSS ट्रिनSSS ट्रिनSSS ट्रिनSSS ट्रिनSSS ट्रिनSSS

नम्बर देखा तो दिल्ली का था, 011-XXXXXXXX, सोचा किसी मित्र का होगा, उठा लिया जाए।

हेलोSSSSSSS

"हेलो! सर गुड मार्निंग, मैं XXXXX एयर फ़ेल कम्पनी से बोल रहा हूँ"

"बोलिए"

"सर, हमारी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज ने एक स्वास्थ्य बीमा योजना शुरु की है। उसके विषय में आपको जानकारी देनी है, आप कुछ समय देगें?"

"किसकी कम्पनी है?"

"सर, फ़ुनिल सित्तल जी हमारी कम्पनी के मालिक हैं, उनके बहुत सारे व्यवसाय हैं।"

"अच्छा! वही मोबाईल कम्पनी वाला।"

"जी सर! आपने सही पहचाना।"

"बहुत अच्छा किया तुमने फ़ोन लगा लिया, मैं एयर फ़ेल के फ़ोन का इंतजार कर रहा था। बताओ तुम्हारी बीमा योजना क्या है?"

"सर! हमारी कम्पनी मेडिक्लेम करती है, बहुत ही कम प्रीमियम में। एक बार करवा कर देखिए, मेडिक्लेम नहीं तो एक मनी बैक पालिसी ले लीजिए,हमारे बीमा योजना के सामने सभी कम्पनियों की बीमा योजना फ़ेल हैं।"

अच्छा! वैसे भी तुम्हारी कम्पनी के नाम के साथ "फ़ेल" जुड़ा है, पैसा जमा करने के बाद वापसी की क्या गारटी है?"

"सर! आपको हम बाँड देंगे, जब वह मैच्योर हो जाएगा तो आपको रुपया मिल जाएगा।"

"ये बाँड क्या होता है?"

"सर! कागज पर बना सर्टिफ़िकेट होता है, जिसमें हम रुपए वापसी एवं रिस्क कव्हर की गारंटी देते हैं।"

"अगर रुपए लेकर तुम्हारी कम्पनी भाग गयी तो मैं कागज को क्या चाटुंगा।"

"नहीं सर! ऐसा कैसे हो सकता है? नामी कम्पनी है।"

"ये नामी कम्पनियां जब घाटे में रहती हैं तो बैलेंस सीट फ़ायदे वाली बनाती हैं, और जब फ़ायदे में होती तो बैलेंस शीट घाटे वाली बनती है, ताकि माल अंदर किया, दीवाला निकाला, और छुट्टी पाई। चलो तुम मुझे दो पैसा, तुम्हे भी मैं ऐसा ही सर्टिफ़िकेट देता हूँ, जीवन भर की गारंटी। न फ़टेगा, न गलेगा, न चलेगा।"

"सर! हमारी कम्पनी को रिजर्वबैंक की मान्यता है। उनके रजिस्ट्रेशन से ही कम्पनी चला रहे हैं।"

"हमारे को भी रिजर्व बैंक की मान्यता है, जो नोट मेरे पास हैं उस पर रिजर्व बैंक के गर्वनर से साईन हैं, नोट उनके साईन से ही चलता है। क्या तुमने फ़ु्द्दु समझ रखा है।"

"सर! ऐसा नही है, यह फ़ुनिल सित्तल की कम्पनी है, कारपोरेट जगत में उनका नाम चलता है।"

"अच्छा! क्या गारंटी है इसकी, मै तो कभी मिला ही नहीं, उसने बिना मिले ही धोखा-धड़ी कर दी, और अब तुम्हे पीछे लगा दिया।"

"क्या हुआ सर?

"अरे! मैने रात को 100 रुपए का रिचार्ज करवाया था। सुबह उठ कर देखा तो 75 रुपए गायब। कम्पनी में फ़ोन लगाया तो उन्होने कहा कि आपने रेड़ियो एक्टिवेट करवाया है, जिसके 75 रुपए जमा कर लिए गए हैं। अरे मुझे क्या पागल कुत्ते ने काटा है कि मोबाईल पर रुपए खर्च करके तुम्हारा गर्दभ गान सुनुंगा। जबकि मेरे पास मोबाईल में एफ़ एम रेड़ियो है, मेरे पैसे वापस करो।"

"वह बोला- सर आपके मोबाईल नम्बर से रिक्स्वेस्ट आई है, पैसा वापस नहीं हो सकता।"

"तेरी तो ऐसी की तैसी, मेरा पैसा तु क्या तेरा बाप भी नहीं खा सकता।"

सर मैं तो बीमा कम्पनी की तरफ़ से बोल रहा हूँ।"

"ऐसी की तैसी तेरी बीमा कम्पनी की, जब तुम्हारी एयर फ़ेल कम्पनी दो चार रुपए की चोरी नीयत रखती है तो हजारों रुपयों का क्या भरोसा। गरीबों के एक-एक रुपए मार कर अपनी जेब भरने वालों का क्या विश्वास करु, कहीं रुपए लेकर भाग गया तो? हमारी लुटिया डूबा दोगे।"

"सर सुनिए न............?

"क्या सुनना है? तुम्हारी कम्पनी के खिलाफ़ एफ़ आई आर करवाऊंगा, इसने मेरी जेब पर डाका डाला है। आई पी सी की धारा 395 और 420 लगवाऊंगा। जेल भिजवाऊंगा। मोबाईल से बैलेंस काटना क्या डकैती नहीं है? अगर किसी की जेब से दो रुपए निकाल लो तो अपराध बनता है कि नहीं? तुम्हारा फ़ुनिल सित्तल सबसे बड़ा चोर है। गरीब आदमी 10 रुपए का रिचार्च कराता है और उसका उलजलूल बैलेंस काट लेते हो। उसे पता ही नहीं चलता कि किस बात पर बैलेंस खाली हो गया। वह रिचार्ज करने वालों की खोपड़ी खाता है कि बैलेंस कैसे कट गया मैने तो बात ही नहीं की। बैलेंस काटने के बाद किसी का रुपया भी वापस नहीं होता। सर्विस सेंटर में फ़ोन लगाओ तो उसके लिए 50 पैसा मिनट काटा जाता है। मतलब चारों तरफ़ से लूट लो इंडिया को।"

"सर सर! मैं बीमा कम्पनी से हूँ सर।"

"क्या सर सर लगा रखी है, तुम्हारी कम्पनी की बात कर रहा हूँ, मेरा नम्बर किसने दिया? मतलब तुम्हारी कम्पनी अपने यहां दर्ज नम्बरों का दुरुपयोग कर रही है। किसी भी नम्बर पे उठाओ और फ़ोन करो, विज्ञापन करो। हो सकता है डाटाबेस और जानकारी बेच रही होगी,  डाटाबेस से नम्बर लेकर फ़ोन करना भी सायबर अपराध है। कुछ मालूम है कि नहीं? तुम्हारी कम्पनी के खिलाफ़ धरना करवाऊंगा, हड़ताल करवाऊंगा, एयर फ़ेल की बजाए बिना छोड़ूंगा नहीं। समझे कि नहीं। मेरी बात कराओ अभी फ़ुनिल सित्तल से।"

टूंऊंऊंऊं टूऊंऊंऊं टूंऊंऊंऊं टूंऊंऊंऊं टूऊंऊंऊं टूंऊंऊंऊंSSSSSS       

NH-30 सड़क गंगा की सैर