बुधवार, 3 नवंबर 2010

ब्लॉगर की अर्जी-कुबेर की मर्जी------------ललित शर्मा

गत वर्ष धनतेरस पर हमने नुक्कड़ पर यह अर्जी लगाई थी।कुबेर जी नहीं मानी तो एक बार फ़िर निवेदन जारी किया गया है, हो सकता है इस वर्ष हमारी अर्जी मान ली जाए।
 
जय  कुबेर  महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे है दुनिया सारी

धन के देवता हो कुछ ऐसा कमाल दिखाओ
सारे  बेईमानों   को आज कंगाल  कर जाओ
गरीबों को लूटके  भरी जिनकी तिजोरी सारी
 
जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज  धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी

धन   धनाधन   धन  कुछ  धन इधर  आने दो
सूखा  खेत  पड़ा   है   कुछ इसे  भी  सरसाने दो
जनता  मर  रही  देखो  नित  मंहगाई की मारी
 
जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी

तुम  देवता सबके हो थोड़ा हक हमारा भी बनता
कुछ स्वर्ण मुद्राएं भेजो हममें भी आये चेतनता
धनतेरस पर हम यह निवेदन करते है जारी

जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
आज  धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी

26 टिप्‍पणियां:

  1. अर्जी लगती रहे तो देर-सबेर सुनवाई हो ही जाती है.

    जवाब देंहटाएं
  2. आपका आवेदन पत्र सम्बंधित अधिकारी को पुट - अप कर दिया गया है , भविष्य में उन्ही से पत्राचार करें .धन्यवाद !

    धन तेरस की असीम शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  3. कुबेर महाराज का दफ्तर कहाँ है ? मुझे भी अर्जी लगानी है.

    जवाब देंहटाएं
  4. bhai jaan namaskar,
    kaafi dino ke baad aapka blog dekha ,socha is dhanteras ke moke par mai kuun khaali haath jaun,
    aapko Dhanteras ki haardik subh kaamnaye..........

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह भईया,
    "इस गीतात्मक अर्जी पर सुनवाई हो जाए,
    इस मुल्क में हर रात दीपावली हो जाए." आमीन.
    प्रणाम और धनतेरस की हार्दिक बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  6. अर्जी पर कुछ भार रखा क्या ? नहीं तो कैसे लगेगी ?

    दीपावली की शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
    आज धन तेरस है तुझे पूजे दुनिया सारी

    प्रणाम

    जवाब देंहटाएं
  8. बेवजन अर्जिर्यों पर भारतदेश में तो कार्रवाई होती नहीं है।

    जवाब देंहटाएं
  9. इस अर्जी में एक दस्तखत हमारे भी करा लीजिए :)

    जवाब देंहटाएं
  10. अर्जी तो वाजिब है लेकिन सुनवाई होती भी है ????
    आपको सपरिवार प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ !!
    उल्फ़त के दीप

    जवाब देंहटाएं
  11. शानदार मज्रदार रचना के लिए बधाई. इसी तरह उत्तम लेखन करते रहो. दीपावली की शुभकामनाएँ .

    जवाब देंहटाएं
  12. धन के देवता हो कुछ ऐसा कमाल दिखाओ
    सारे बेईमानों को आज कंगाल कर जाओ
    गरीबों को लूटके भरी जिनकी तिजोरी सारी
    गोदाम मे सड़े अनाज, रहे भूखी जनता बिचारी
    कर्णधारों का क्या कहना, उनकी मति तो गई है मारी
    जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
    आज धन तेरस है बरसा कर दे धन की तुझे पूजे दुनिया सारी
    जय कुबेर महाराज तू सुन ले अर्ज हमारी
    ………क्या प्रार्थना है धन देवता कुबेर के लिये। नरक चतुर्दशी के घलो गाड़ा गाड़ा बधाई, तोर तो फेर कोनो जवाब नई ये तय आस हमर हीतू पिरूतू जबरदस्त रचना हवे तोर, वाह वाह ललित भाई…………………जय जोहार्……

    जवाब देंहटाएं
  13. बेहतरीन ललित भाई!!



    सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
    दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
    खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
    दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

    -समीर लाल 'समीर'

    जवाब देंहटाएं
  14. llit ji behtrin rchnaa or divali donon ki mubarkbad kota aagmn pr aapki prtiksha he . akhtar khan akela kota rajsthan

    जवाब देंहटाएं
  15. सधन के देवता हो कुछ ऐसा कमाल दिखाओ
    सारे बेईमानों को आज कंगाल कर जाओ
    गरीबों को लूटके भरी जिनकी तिजोरी सारी
    सच ही कहा है आपने , कैसे कैसों को दिया है , ऐसे-वैसों को दिया है ।

    जवाब देंहटाएं
  16. दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.

    रामराम

    जवाब देंहटाएं
  17. कुबेर महाराज को तो अमीरों ने कैद कर रखा है उन तक अर्जी कैसे पहुँचेगा? आपको सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  18. आपको;आपके मित्रों व समस्त परिवारीजनों को दीवाली की शुभ कामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  19. 'असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय ' यानी कि असत्य की ओर नहीं सत्‍य की ओर, अंधकार नहीं प्रकाश की ओर, मृत्यु नहीं अमृतत्व की ओर बढ़ो ।

    दीप-पर्व की आपको ढेर सारी बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं ! आपका - अशोक बजाज रायपुर

    जवाब देंहटाएं
  20. कुबेर बाबा के पेट मे सब भरा है भाई

    जवाब देंहटाएं
  21. अर्जी पर वजन नहीं रखा था इस लिये सुनवाई नहीं हो रही है | दीपावली की शुभकामनाएं |

    जवाब देंहटाएं