छत्तीसगढ की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है, सरपल्स बिजली होने का दावा करने वाले राज्य में विगत 4 दिनों से अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है, बिजली कब जाती है इसका पता नहीं। आज रात भर बिजली बंद रही, मंत्रियों के बंगले पर दिन में भी स्ट्रीट लाईट जल रही है और गाँव कस्बों में रात में भी बिजली नहीं। इससे आक्रोश बढता जा रहा है। नवरात्रि का उत्सव चल रहा है, गाँव कस्बों में दुर्गा पूजा चल रही है, दुसरी तरफ़ बच्चों के तिमाही इम्तिहान जारी है। ऐसे समय में बिजली उपलब्ध न होने के कारण बच्चों की पढाई में व्यवधान उत्त्पन्न हो रहा है।
![]() |
| अम्बेडकर मंगल भवन सिविल लाईन रायपुर के पास की जलती हुई स्ट्रीट लाईट 4 बजे दिन |
NH-30 सड़क गंगा की सैर

