शनिवार, 19 मार्च 2011

ब्लॉगवुड के होली समाचार रेड़ियो ब्लॉगवुड पर --- ललित शर्मा

सुनिए रेडियो ब्लॉगवुड




मिडियम वेब 420 मेगाहार्टज पर ये ब्लॉगवुड का रेडियो केन्द्र है अब आप ललित शर्मण: से ब्लॉग वुड के मुख्य समाचार सुनिए।

एफ़ बी आई के हवाले से खबर मिली है कि 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले की रकम उड़नतश्तरी से ले जा कर मंगल ग्रह के एलियन बैंक में जमा की गयी है। कहा जाता है कि देश के शातिर घोटाले बाज अब जान चुके हैं कि स्विसबैंक के खातों की जानकारी विकिलीक्स से लीक हो जाती है। मंगल ग्रह पर रकम ले जाने वाली उड़नतश्तरी तलाश जारी है। तलाश में जनता हवलदार का काफ़िला सायकलों से रवाना हो चुका है। एक उड़न तश्तरी  सत्यानंद विहार के कांजी हौस में बंद होने के समाचार भी मिले हैं जिसकी सूचना एफ़ बी आई को दे दी गयी है।

मशहूर पॉडकास्टर गिरीश बिल्लौरे अपने गिरोह के साथ कुतुबमीनार की तस्करी की योजना बनाते हुए गुवारीघाट थाने की पुलिस द्वारा धर लिए गए। इनसे काफ़ी मात्रा में अलसहे बरामद किए गए। इन पर कबूतर बाजी का भी आरोप चल रहा है, पिछले दिनों कनाडा यात्रा के दौरान ये अपने दल में 40 लोगों को लेकर गए थे जिसमें से 5 की ही वापसी  हुई है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना को पुख्ता मानकर कार्यवाही कर  सफ़लता प्राप्त की। नगर चौकीदार ने इन्हे गिरफ़्तार करने वाले पुलिस दल को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

ताऊ की भैंस चम्पाकली का अपहरण हो गया है। चम्पाकली ब्रह्माण्ड सुंदरी प्रतियोगिता में शामिल होने गयी थी तभी से लापता है। ताऊ ने अपना शक रामप्यारे पर जाहिर किया है और चम्पाकली के न मिलने पर फ़िर से हिमालय यात्रा पर जाने की धमकी दे दी है, चम्पाकली की तलाश जारी है। देखते हैं अब भैंस किस करवट बैठती है।

अभी अभी ताजा खबर मिली है कि चितौड़ की मशहूर बज्जकार इंदू पुरी को राज्य सभा में मनोनीत कर दिया गया है। एजेंसी के हवाले से बताया गया कि मनमोहनी सरकार 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले में विपक्ष से घिर चुकी थी और विकिलीक्स के खुलासे ने सरकार की कमर तोड़ कर धर दी। ऐसी परिस्थिति में उन्हे किसी मजबूत सहारे की आवश्यकता थी। अब राज्यसभा में इंदुपुरी सरकार का बचाव करेंगी। इस आशय की खबर आज दिन भर संसद के गलियारों में चलते रही कि इनके लिए विशेष रुप से माँ-बहन एवं बाप-भाई मंत्रालय की स्थापना की जा रही है। इस खबर से ब्लागवुड में हर्ष व्याप्त है। अन्दरुनी खबर है कि मठाधीशों के पिछलग्गु चमचों ने इन्दुपुरी के राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने पर जंतर-मंतर पर धरना देने की योजना बनाई है।

रांची के कवि सम्मेलन में तब हंगामा खड़ा हो गया जब मंच पर एक शायर ने कम पारिश्रमिक मिलने की बात कह कर गजल पढने से मना कर दिया। इस कवि सम्मेलन के कर्ता धर्ता अलबेला खत्री बताए जाते हैं। शायर ने अलबेला खत्री पर आरोप  लगाया कि उन्हे पारिश्रमिक तो सभी कवियों के बराबर दिया गया था। लेकिन बीच में अलबेला खत्री ने गुल गपाड़ा कर दिया। यह खबर जैसे ही अन्य कवियों को मिली उन्होने अलबेला खत्री को घेर लिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद अलबेला खत्री को बचाया। उन्होने भागलपुर में शरण ली है। समाचार मिलने तक कवि मंच पर धरने पर बैठे थे। अलबेला खत्री ने आरोप लगाया है कि कवियों को भड़काने के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है।

ब्लॉगवुड के नागरिकों ने राजीव तनेजा की हरकतों से परेशान होकर अविनाश वाचस्पति के नेतृत्व में मौजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन्हे शिकायत है कि ये लम्बी-लम्बी कहानियाँ लिख जबरिया पढने के लिए लिंक देते हैं एवं विशुद्ध व्यावसायिक प्रयोजन से ब्लॉगरों के चित्रों से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस बात की गवाही सुनीता शानु, पवन चंदन एवं खुशदीप सहगल ने दी है।

तेहरान रेड़ियो के हवाले से एक खबर मिली है कि ब्लॉगवुड में खतरनाक वायरस का प्रवेश हो चुका है। यह वायरस कम्पयुटर प्रोगाम के साथ ब्लॉगर के दिमाग में भी प्रवेश कर जाता है। जिससे ब्लॉगर बहकी-बहकी होलियाना पोस्ट लिख जाते हैं। पोस्ट में क्या लिख गए उन्हे ही पता नहीं रहता। ब्लॉग बुखार जांचने वाले डॉ बी एस पाबला कई ब्लॉगरों की खोपड़ी खोल कर उनका परिक्षण कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस वायरस के हमले के कारणों का पता नहीं चला है। एन्टमोलाजिस्ट डॉ अजय झा विशेष रुप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं किसी तरह इस खतरनाक वायरस से मुक्ति मिल सके।

अब आज के मौसम का हाल सुनिए। मौसम विज्ञानी संगीता पुरी के अनुसार कल होली पर व्हिस्की और भांग धतूरे की छींटे पड़ने की संभावना है। अबीर गुलाल के बवंडर के साथ रंग की भारी बारिश हो सकती है। ओलों की जगह भांग के पेड़े गिर सकते हैं। विशेष कर धनु, कुंभ, कन्या एवं वृषभ राशिवाले पेड़ो पर कब्जे को लेकर आपस में लड़ भी सकते हैं। मेष, वृश्चिक, तुला एवं मीन राशिवालों को रसगुल्ले घर पर मिलने की संभावना है। बाकी राशियों वाले की 10-20 करोड़ की लाटरी लग सकती है, वे अपनी मेल बाक्स पर सतत निगाह बनाए रखें।

आज के समाचार समाप्त होते हैं, कल नए समाचारों के साथ मिलते हैं आपसे इतने ही बजे इतने ही टाईम। तब तक के लिए ललित शर्मण; को आज्ञा दीजिए। नमस्कार

पोस्ट अपडेट की गयी

34 टिप्‍पणियां:

  1. तियारी म ही अस्‍कट हो जात हे ग, कुछ रस्‍ता बरोबर बना के, त सुनबो.

    जवाब देंहटाएं
  2. yeh bhi thik he holi mubark ho vese aap to pehle hi holi ke rng men rnge ho . akhtar khan akela kota rajsthan

    जवाब देंहटाएं
  3. विकीलीक्स ने नया खुलासा किया है कि ललित शर्मण नाम का ये न्यूजरीडर दरअसल सी कंपनी का शार्पशूटर है और भेस बदल कर करीब डेढ़ साल से ब्लॉगवुड के लोगों के दिलों में घुसपैठ कर यहां रह रहा था...फुदू ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन्स में शर्मण को बिना बिजली के कमरे में जूसी पिला पिला कर कड़ी पूछताछ की जा रही है..

    तन रंग लो जी आज मन रंग लो,
    तन रंग लो,
    खेलो,खेलो उमंग भरे रंग,
    प्यार के ले लो...

    खुशियों के रंगों से आपकी होली सराबोर रहे...

    जय हिंद...

    जवाब देंहटाएं
  4. holi khele hai..kabira ... blogwood mein ..holi khele hai kabira.. (kabira khada bazar mein)..

    sabhi bloggar bandhuon ko .. holi mubarak..
    is mazedaar aur manvbhavan prastuti ke liye .. lalit jee ko salam..

    जवाब देंहटाएं
  5. होली के इस पावन अवसर पर रेडियो ब्लॉगबुड का शुभारम्भ करने पर ललित शर्मण: जी को हार्दिक शुभकामनायें , समाचार वचन का अगला पुरस्कार इनके लिए निश्चित कर दिया गया है ..यह भी एक खबर है

    जवाब देंहटाएं
  6. हा हा हा बहुते बढियां समाचार लगाए हैं जी ललित जी रुकिए हम भी जा पूरी ब्लॉगर जोगीरा का निर्माण कर रहे हैं देखिए शाम तक हंगामा मचाते हैं रुकिए

    जवाब देंहटाएं
  7. हा हा!! वाहा वाह!! अब तो मंगल ग्रह पर साईकिल पहुँचेंगे...गिरीश की जमानत कौन लेगा..हाय!!

    जवाब देंहटाएं
  8. हा-हा-हा... लगता है समाचार वाचक साहब के पास भी पायलटों की तरह नकली मार्कशीट है !:) संगीता पुरी जी की मौसम की भविश्यबानी विशेष पसंद आई !

    जवाब देंहटाएं
  9. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाये !

    जवाब देंहटाएं
  10. हा..हा...हा...बहुत ही बढ़िया...मजेदार...

    जवाब देंहटाएं
  11. ये विकीलिक्स से भी खतरनाक खुलासे कर दिये?:)

    होली पर्व की घणी रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  12. bahut hi badhiya radio prasaaran.
    HOLI KE RANG ME RANGE RAHEN KHUSHI KE RANG ME RANGA RAHE SAARA JEEVAN. SHUBHKAAMNAAON SAHIT!!!!

    जवाब देंहटाएं
  13. भजन करो भोजन करो गाओ ताल तरंग।
    मन मेरो लागे रहे सब ब्लोगर के संग॥


    होलिका (अपने अंतर के कलुष) के दहन और वसन्तोसव पर्व की शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  14. रंगों के त्यौहार पर रंग-बिरंगे समाचारों के लिए आभार .

    जवाब देंहटाएं
  15. इतना मजा तो सारे भड़ाभड़ चैनल भी मिलकर नहीं देते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  16. मजा आ गया :D

    उम्मीद है कि यह रेडियो सदा चालू रहेगा

    कमेन्ट में लिंक कैसे जोड़ें?

    जवाब देंहटाएं
  17. भई वाह ...
    होली पर मैं आपको तथा परिवार के लिए मंगल कामनाएं करता हूँ !

    जवाब देंहटाएं
  18. ब्लॉग वूड का खुलासा तो विकीलीक्स से जादा सनसनीखेज है भैया...
    हाहाहा...

    जवाब देंहटाएं
  19. hee hee hee bahut badhiya holi par majedaar shuruaat.
    happy holi hai ji sabko.

    जवाब देंहटाएं
  20. आनंद ही आनंद।
    होली की अशेष शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  21. सब होली का असर है.......
    होली कि हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  22. होली के रंगों से सराबोर
    बढियां मजेदार समाचारों के लिए आभार ....

    आपको रंगपर्व होली पर अनेक सतरंगी शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  23. ब्लॉग वूड रेडियो दिनों दिन तरक्की करे ..समाचार नए आयाम बता रहे हैं :):) होली की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  24. हा हा हा.... मस्त है जी... ज़बरदस्त... आपको परिवार सहित होली की बहुत-बहुत मुबारकबाद... हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  25. बहुत मस्त जी, लगता हे पेडे ख कर यह मस्ती भरी पोस्ट लिखी हे,
    आपको सपरिवार होली की शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  26. होली के मजेदार, रंग बिरंगे समाचारों के लिये आभार और होली की अनेकानेक शुभकामनाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  27. होलियाना मूड की सबसे बेहतरीन पोस्ट
    रेडियो ब्लॉगवुड सुनकर मजा आ गया
    आगे भी सुनने को मिलेगा, आस रखता हूँ

    प्रणाम

    जवाब देंहटाएं