गुरुवार, 21 जनवरी 2010

जानिए मनुष्य की शारीरिक संरचना

श्वर द्वारा निर्मित यह शरीर रचना अद्भुत है। इस पर मानव अपनी खोजी प्रकृति के द्वारा निरंतर शोध कर रहा है। लेकिन अभी तक शरीर के विषय मे पुर्ण रुप से नही जान पाया है। ईश्वर की इस अनुपम कृति के आगे सब नतमस्तक हैं आज थोड़ी सी जानकारी इस पर भी लेते है। जिसे वैज्ञानिकों ने शोध कर निकाला है।
  1. मनुष्य के नेत्र गोलों का वजन 28 ग्राम होता है।
  2. हमारे शरीर मे कार्निया ही एक ऐसा जीवित भाग है, जिसमे रक्त वाहिनी नहीं होती।
  3. शरीर की सबसे छोटी हड्डी का नाम "स्टेप्स" है, जो कान मे होती है।
  4. मनुष्य के सिर का वजन औसतन 8 पौंड होता है।
  5. हमारे चेहरे मे कुल 14 हड्डियाँ होती हैं।
  6. मानव हृदय मे दबाव को उत्तपन्न की इतनी शक्ति होती है कि वह रक्त को 30 फ़िट तक फ़ेंकता है।
  7. हमारा हृदय साल भर मे 3,70,00,000 बार धड़कता है। जीवन भर मे ढाई लाख बिलियन(एक बिलियन=10करोड़) तक्।
  8. जब हम भी छींकते हैं, उस दौरान शरीर कार्य करना बंद कर देता है, यहां तक हृदय भी कार्य करना बंद कर देता है।
  9. मनुष्य की त्वचा मे से प्रति घंटा 6,00,000 कण झड़ते हैं और डेढ पौंड पुरे साल में
  10. हाथों मे कलाई सहित 54 हड्डियाँ होती हैं।
  11. जांघ की हड्डी हमारे शरीर की सबसे मजबुत हड्डी होती है।
  12. हम साल भर मे 84 मिलियन (एक मिलियन=10 लाख)बार पलकों को झपकाते हैं।
  13. मानव शरीर की 3 सौ मिलियन कोशिकाएं हर एक मिनट मे नष्ट होती हैं।
  14. मनुष्य की बाहरी त्वचा की कोशिकाएं झड़ंने और पुन: बढने की प्रक्रिया 27 दिन की होती है। पुरे जीवन मे 1000 बार नयी त्वचा आती है।
  15. जानते हैं! हमारे पैर का बड़ा अंगुठा सिर के लिए प्रेशर प्वाईंट का काम करता है। यानी पैर का अंगुठा दबाओ सिर दर्द से मुक्ति पाओ।
  16. मनुष्य के पैरों की जोड़ी मे 2,50,000 पसीने की ग्रंथियां होती हैं।
  17. हम हमारी जीभ से लगभग 9000 तरह के स्वाद ले सकते है।
  18. एक अनुमान के आधार पर हम अपने पुरे जीवन मे 16,000 गैलन पानी पीते हैं।
  19. हमारे छींकने से निकलने वाली हवा की गति 100 मील प्रति घंटा होती है।
  20. सर्व प्रथम डॉ डेनियल हॉल विलियम्स के द्वारा 1893 में दिल की सर्जरी की गयी थी।

10 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत उम्दा जानकारी दी है आपने!! आभार.

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह ललित जी आज अनाटौमी की पढाई , कमाल है अपने शरीर को अब ध्यान से देखेंगे और मिला लेंगे कि सब माल पत्तर बराबर है कि नहीं
    अजय कुमार झा

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सी जानकारियाँ दे दीं आप ने। हम तो चकित रह गए।

    जवाब देंहटाएं
  4. हे भगवान तुम भी क्या चीज़ हो कि ऐसा ग़ज़ब इंसान बना मारा.

    जवाब देंहटाएं
  5. रोचक जानकारियाँ

    जवाब देंहटाएं
  6. हा हा हा !हा हा हा ! बहुत खूब ललित जी।
    अच्छा किया , आपने टेस्ट नहीं लिया , वर्ना हमें भी दो चार से ज्यादा अंक नहीं मिलते बीस में से ।

    जवाब देंहटाएं
  7. बडी काम की जानकारी भैया. धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
  8. आदमी अपनी देह के बारे मे ही यह सब जानता नही जिसका वह स्वामि है ।

    जवाब देंहटाएं